Print this page

201 नग कीमती लकड़ी के अवैध कारोबार, वन विभाग द्वारा किया गया जप्त

रायपुर: वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज छापामार कार्रवाई में वनमंडल बिलासपुर के अंतर्गत ग्राम बांधा (भौंराकछार) में 201 नग कीमती प्रजाति के लकड़ी के अवैध चिरान किया गया जप्त, जिसका अनुमानित मूल्य एक लाख रूपए की राशि से अधिक आंका गया है।

Also read:पुलिस ने जब्त किया ढ़ाई लाख का गांजा, तस्कर फरार 

इस संबंध में जानकारी मिलते ही वन मंडलाधिकारी बिलासपुर के श्री कुमार निशांत के निर्देशन में गठित टीम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई, इस दौरान वन परिक्षेत्र तखतपुर के अंतर्गत ग्राम बांधा में तीन अलग-अलग व्यक्तियों के घर से अवैध लकड़ी चिरान और फर्नीचर निर्माण के सामग्रियों को जप्ती कर कार्रवाई की गई है, इनमें आरोपी व्यक्तियों के विरूद्ध वन अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है, इस कार्रवाई में उप वनमंडलाधिकारी श्री विवेक चौरसिया, श्री डी.एन. त्रिपाठी, श्री सुनिल कुमार बच्चन तथा श्री चूणामणि सहित अचानकमार टाईगर रिजर्व और पुलिस विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा, वही वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 01 August 2020 12:49
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1