Print this page

Corona update : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में Red zone, जानिए नई लिस्ट में प्रदेश के 114 ब्लाक Featured

प्रदेश के सिफ 4 जिलों में एक-एक ब्लाक हैं रेड जोन में, सर्वाधिक 9 ब्लाक राजनांदगांव के और 7 ब्लाक के साथ रायगढ़ दूसरे नंबर पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले ब्लाकों की नई सूची आज जारी की है। यह सूची 2 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार तैयार की गई है। इसमें प्रदेश के सभी जिले आ गए हैं।

सूची के अनुसार राज्य के 25 जिलों में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 114 ब्लाकों को रेड जोन में रखा गया है जबकि 6 को आरेंज जोन में शामिल किया गया है। राजनांदगांव के सर्वाधिक 9 ब्लाक रेड जोन में हैं जबकि रायगढ़ जिले के 7 ब्लाकों को रेड जोन में रखा गया है। प्रदेश में सर्वाधिक प्रभावित रायपुर जिले के 5 विकासखंड रेड में हैं। प्रदेश के 4 जिलों में सिर्फ एक-एक ब्लाक रेड जोन में हैं। इसमें पेंड्रा-गौरेला, धमतरी, नारायणपुर और सुकमा हैं।

Also read ; COVID सेंटर में युवक ने की खुदखुशी, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 06 August 2020 16:14
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1