रायपुर: महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में भाई-भाभी समेत परिजनों पर हुआ केस, कुछ ही हफ्ते पहले गुढ़ियारी निवासी बबिता बेले ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या महिला का अपने भाई के साथ पुश्तैनी मकान को लेकर था विवाद। आरोपी मनोज बेले ने मकान हथियाने के लिए पत्नी सरला बेले और बेटे बेटियों के साथ मिलकर बबिता के साथ मारपीट की थी, मारपीट की घटना के बाद ही बबिता ने फांसी लगा ली थी, गुढ़ियारी थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कुंदरापारा गुढ़ियारी निवासी 38 वर्षीय बबीता बेले और उसका बड़ा भाई मनोज बेले अपने परिवार सहित पैतृक मकान में आधे आधे हिस्से में रहते थे. मनोज बेले पूरे मकान को कब्जा करने के नियत से मृतका बबीता को शारिरिक मानसिक रुप से प्रताड़ित करता था. इसे लेकर मृतका ने 2019 में कोर्ट में आवेदन भी दिया था. तब कोर्ट द्वारा मनोज बेले को आदेशित करते हुए पुस्तैनी मकान में निर्वाद रूप से रहने, आने जाने का आदेश दिया था. लेकिन इसके बाद भी मृतका का बड़ा भाई मनोज बेले उसकी पत्नी और बच्चे उसे प्रताड़ित करते रहे, 30 जुलाई को मृतका बबीता बेले से सबने मिलकर मारपीट की थी. इससे प्रताड़ित होकर 31 जुलाई को बबीता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए इसके बाद पुलिस ने मृतका के भाई मनोज बेले उसकी पत्नी सरला बेबे और उसके बच्चों के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया है।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।