रायपुर:राजधानी में बदमाशों के हौंसले बढ़ते ही जा रहे है। बिना मास्क लगाए घूमने वालो पर कार्रवाई कर रहे पुलिसकर्मियों को सोमवार देर शाम कार सवारों ने कुचलने की कोशिश की, थानेदार और कांस्टेबल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
महासमुंद जिले से कोरोना संक्रमण की ड्यूटी में एएसआई जगतपाल ठाकुर रायपुर आए हैं। वे सिपाही तरुण देशलहरे और नगर निगम की महिला कर्मचारियों के साथ सोमवार शाम अमलीडीह चौक पर कार्रवाई कर रहे थे। उन्होंने सफेद रंग की एक कार को रुकने का इशारा किया। कार सवारों ने मास्क नहीं लगा रखा था। इस पर कार चालक ने रफ्तार धीमी कर दी। इसके बाद साइड से निकलने की कोशिश में रफ्तार बढ़ा दी और एएसआई और सिपाही को टक्कर मारकर भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को रुकवा लिया। पुलिस ने कार जब्त कर लिया है और कार सवार लक्ष्मण साहू और यशवंत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।