×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

रायपुर: खौलते पानी में गिरी ढाई साल की बच्ची, उपचार के दौरान हुई मौत Featured

रायपुर: राजधानी में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा। खौलते हुए पानी में गिरने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खेलते समय गर्म पानी से भरे बर्तन में गिर गई थी। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 5 दिन बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। हादसा उरला थाना क्षेत्र के बिरगांव का है।

Also read: मोहर्रम पर मातमी जुलूस पर रहेगी पाबंदी, कोरोना गाइडलाइन के तहत इस बार ऐसी रहेगी व्यवस्था.


बिरगांव निवासी रमेश ध्रुव मजदूरी करता है, उसकी पत्नी ने 12 अगस्त की शाम चूल्हे में पानी गर्म करने के लिए रख दिया। इसके बाद वह अपने काम में लग गई। चूल्हे पर रखा पानी खौलने लगा। इस दौरान उनकी ढाई साल की बच्ची वंदना वहीं खेल रही थी। खेलते हुए वह चूल्हे के पास चली गई और बर्तन में जा गिरी।
बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ते हुए आई और उसे बाहर निकाला। तब तक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां पिछले पांच दिनों से उसका उपचार चल रहा था। इस बीच सोमवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज करके शव परिजनों को सौंप दिया।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.