×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

RAIPUR :मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ.आदिले पर दुष्कर्म का आरोप, युवती ने एसएसपी से लिखित में की शिकायत …

रायपुर: DME डॉ एसएल आदिले पर एक और गंभीर आरोप लगा है, एक युवती ने डॉ आदिले पर रेप का आरोप लगाया है, युवती ने SSP अजय यादव से इस मामले में लिखित शिकायत की है, युवती अभी रायपुर के DKS अस्पताल में पदस्थ है, युवती ने शिकायत के बाद अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है, बयान नहीं होने की वजह से अभी तक इस प्रकरण में कोई FIR दर्ज नहीं की गयी है, महिला थाना की TI ने बताया कि महिला का बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Also read:परेशान किसानों ने रोका मंत्री अमरजीत भगत को. 


युवती ने एसएसपी रायपुर को दो पन्ने का लिखित शिकायत देकर प्रकरण में DME पर रेप का आरोप लगाया है, कांकेर की रहने वाली युवती ने लिखा है कि वो 2017 में एक परीक्षा दी थी, जिसके नौकरी के सिलसिले में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन डीन डा एसएल आदिले से मिली थी, इस दौरान उनका परिचय हुआ, जिसके बाद डॉ आदिले ने अपना मोबाइल नंबर उसे दिया था, परीक्षा और रिजल्ट को लेकर डॉ आदिले से उसकी कई दफा बात हुई।

Also read:मिस काॅल से हुई दोस्ती, दोस्ती का फायदा उठाकर किया नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार…


युवती ने शिकायत में बताया है कि उसकी और डॉ आदिले की उसके दो मोबाइल नंबर पर लगातार बात होती थी, इसी दौरान साल 2018 में एक बार वो जब रायपुर आयी थी, तो उसने डॉ आदिले को फोन कर बात की, जिसके बाद डॉ आदिले ने उसे घर आने को कहा, जब महिला ने घर जाने से मना किया तो आदिले ने घर में परिवारजनों के रहने का झांसा देकर अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर घर ले आये जबकि अशोका रतन स्थित घर में कोई नहीं था।

Also read:RAIPUR: सब्जी खरीदने गए CRPF के कांस्टेबल से लूट, गोल बाजार थाना क्षत्रे का मामला


युवती ने आरोप लगाया है कि इस दौरान डॉ आदिले ने उसके साथ गंदी-गंदी बातें की वो गलत हरकत करने लगे तो वो वापस लौटने की कोशिश करने लगी, युवती का कहना है कि जैसे ही वो वापस जाने की बात करने लगी, डॉ आदिले उसे धमकी देने लगे, डॉ आदिले ने धमकी से डराकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर वापस कचहरी चौक में छोड़ दिया, महिला ने शिकायती पत्र में कहा है कि वो उसके बाद अपने परीचित के घर चली गयी, लेकिन डर से किसी को भी घटना की बात नहीं बतायी, इस दौरान वो डरकर आत्महत्या करने की भी सोचने लगी थी, लेकिन आखिरकार हिम्मत करके अब वो इस मामले में डीएमई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।

युवती ने अपने शिकायत में ये भी चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वो कुछ भी कर सकती है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 21 August 2020 16:22

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.