Print this page

BREAKING: महादेव घाट के पास नदी में तैरता मिला युवक का शव, पुलिस को खुदकुशी की आशंका Featured

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार देर शाम एक युवक का शव खारून नदी में तैरता मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि युवक ने खुदकुशी की है। फिलहाल, उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

Also read: BREAKING: GST टीम की बड़ी कार्रवाई, रायपुर के बड़े कारोबारी शुभम सिंघल गिरफ्ता

खारून नदी में एक युवक का शव तैरते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर शव को बाहर निकलवाया गया। युवक ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी। कपड़ों की तलाशी में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे युवक की पहचान हो सके। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

Also read:प्रदेश में आत्महत्या के बढ़ते मामले चिंताजनकःकौशिक, 7629 लोगों ने की आत्महत्या, 233 किसान व खेतीहर शामिल

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। ऊपरी तौर पर शव में कहीं भी चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। युवक की शिनाख्त कराने का भी प्रयास हो रहा है। अभी तक गुमशुदगी की बात भी सामने नहीं आई है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 
Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1