Print this page

रायपुर: बूढ़ातालाब में CM का कार्यक्रम, चाय पी रहे ABVP कार्यकर्ता दुकान पर ही गिरफ्तार.

रायपुर: आज अभाविप रायपुर के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिस प्रकार से गिरफ़्तार किया ऐसा शायद ही देश में कभी हुआ होगा ABVP के कार्यकर्ता हंसी मज़ाक़ करते चाय पी रहे थे अचानक पुलिस आयी और उसी चाय दुकान पर ABVP के कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर ली जब अभाविप कार्यकर्ताओं ने वजह पूछा तो कहा गया आगे सीएम का कार्यक्रम चल रहा है।

एहतियातन अपलोग बाहर नहीं जा सकते अभविप कार्यकर्ताओं पर अपराधी की तरह कार्यवाही की गयी। अभाविप के कहना है की ये गिरफ़्तारी नहीं कार्यकर्ताओं को बंधक बनाया गया था और प्रशाशन ने तानाशाही रवैया अपनाया है ये कार्यवाही ग़ैरक़ानूनी है, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है।

अभविप इस ग़ैरक़ानूनी कार्यवाही की कड़ी निंदा करती है गिरफ़्तार हुए कार्यरकताओ में विभोर ठाकुर,आकाश शर्मा,शेखर झा,अंकित तिवारी,शानू सिंह थे।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1