Print this page

फसल क्षतिपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास, श्रम सम्मान निधि दिलाने किए मांग

खैरागढ़. मंगलवार को आयोजित होने वाली सप्ताहिक जनदर्शन में आमजन की समस्याएं कलेक्टर जनदर्शन में सुनी। जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों से आए लोगों ने ने अपनी समस्या, मांग एवं शिकायतों से संबंधित कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी छुईखदान मुख्य निवासी में दैनिक वेतन श्रमिक के रूप में कार्यरत रमेश कुमार मानिकपुरी ने शासन द्वारा दिए जाने वाले श्रम सम्मान निधि की राशि दिलाने की मांग को लेकर आवेदन किया।

कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदन को वन मंडलाधिकारी आलोक तिवारी के संज्ञान में लाया। जिस पर उन्होंने मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर आगामी माह से उक्त राशि जारी करने का आश्वासन दिया है। इसी तरह जिले के ग्राम संडी निवासी लायक राम वर्मा ने भूमि पुस्तिका अनुदान, ग्राम अकरजन निवासी चिंताराम यादव, कोकिल बाई निषाद और केशव प्रसाद देवदास ने प्रधानमंत्री आवास अनुदान की स्वीकृति के लिए आवेदन किया।

इसी तरह ग्राम लिमों निवासी डकेसर दास मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से अनुदान राशि दिलाने और ग्राम मड़ौदा निवासी भागवत चंदेल ने द्वारा क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए आवेदन किया। कलेक्टर वर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में बारी-बारी से जिले के अलग-अलग जगहों से पहुंचे आम जनता की समस्यओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items