×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

मांग : सीबीएसई इग्नाइट के उन्नयन न होने से भटक रहे छात्र - पालक Featured

ख़ैरागढ़ 00 पहली से आठवीं तक इग्नाइट में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों ने कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य विप्लव साहू के साथ पहुंचे पालको ने मांग की कि शासकीय आग्ल पूर्व माध्यमिक शाला खैरागढ़ जिला-खैरागढ़-छुईखदान - गंडई मे कक्षा 01 ली 08 वीं तक अग्रेजी माध्यम सी.बी.एस.ई. कोर्स संचालित है। किन्तु कक्षा 08 वीं उत्तीर्ण होने के पश्चात कक्षा 09 वीं में अध्यापन हेतु जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई मे अंग्रेजी माध्यम सी.बी.एस.ई. कोर्स का कोई भी शासकीय स्कूल नहीं होने के कारण भर्ती होने के लिये बच्चे एवं पालक लोग इधर - उधर भटक रहे है। व अशासकीय शालाओं का मोटी फीस होने के कारण बच्चों का प्रवेश दिलाने मे असमर्थ हो रहें है। पालकों ने मांग की कि शासकीय आग्ल पूर्व माध्यमिक शाला खैरागढ़ का सी.बी.एस.ई. कोर्स हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नय हो, ताकि निर्धन गरीब बच्चों का उचित शिक्षा व्यवस्था हो सकें।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.