×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने लाया समाज में बड़ा बदलाव - हेमंत पाणिग्रही Featured

ख़ैरागढ़ 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर जिला खैरागढ़ में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मीट का आयोजन किया गया । मुख्य वक्ता हेमंत पाणिग्रही ने कहा कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने देश व समाज में एक बड़ा बदलाव किया है। सोशल मीडिया अनेक तरीकों से समाज को प्रभावित करता है जैसे सामाजिक,नैतिक,पर्यावरण और राजनीतिक विचारों या मुद्दों के आसपास दृश्यता उत्पन्न कराता है, शैक्षिक सामाग्री का तेजी से और कुशलता से प्रचार करना कंपनियों को नए विपणन अवसर प्रदान कराता है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अनिल अग्रवाल,टीलेश्वर साहू,जिला संयोजक सोशल मीडिया विनय चोपड़ा, आईटी सेल अवध वर्मा,सह संयोजक राकेश यादव, ट्विटर टोली प्रमुख जयप्रकाश साहू,खैरागढ़ शहर मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन व जिला एवं मंडल सोशल मीडिया की टीम व इनफ्लुएंसर महिला मोर्चा से नीलिमा गोस्वामी, प्रीति यादव,  हेमिन लाउत्रे, वंदना टांडेकर, मोनिका रजक भी मौजूद रहे।


सोशल मीडिया तेज़ी से बढ़ रहा आगे - घम्मन


जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा  कि बदलतें स्वरूप में मीडिया का स्वरूप बदला है। प्रिंट मीडिया के बाद करीब 20 साल पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आया अब सोशल और डिजिटल मीडिया, जो की तेजी से आगे बढ़ रही है। आज इस सभी वर्ग के लोग सोशल मीडिया से जुड़े है।


सोशल मीडिया महत्व पूर्ण प्लेटफॉर्म - खम्मन


महा जनसंपर्क अभियान के लोक सभा सह प्रभारी खम्मन ताम्रकार कहा कि सोशल मीडिया अपने आप में एक महत्वपूर्ण एवं विशाल प्लेटाफॅार्म है जिसने शिक्षा, नई तकनीकी एवं मार्केंटिग, राजनीति जैसे सभी क्षेत्र को प्रभावित किया है। आज पूरे विश्व में  सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डिजिटल छवि को गढ़ने का काम कर रहा है। जो अत्यंत ही लाभदायक है। 


शशांक ने दी उपलब्धियों की जानकारी


लोकसभा संयोजक सोशल मीडिया व जिला मंत्री शशांक ताम्रकार ने इन 9 वर्षो में किन किन क्षेत्र में 2014 से पहले और अब इन 9 वर्षों में क्या उपलब्धि रही उसपर रूपरेखा समस्त जनों को प्रस्तुत किया , जिसमे कृषि क्षेत्र में बढ़ते एमएसपी की बाते हो या 11.2 करोड़ परिवार को देश भर में आवास हो या 9.2लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ हो या 2014 में 3% से आज 93% तक के मोबाइल निर्माण के उपलब्धि की बात सहित अन्य सभी विभाग के विकास के बारे में विस्तार से बताया ।

 


 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.