×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

छुईखदान सरपंच संघ ने जताया पंचायत को एजेंसी न बनाने का विरोध Featured

ख़ैरागढ़ 00 छुईखदान सरपंच संघ ने शाला मरम्मत कार्य में ग्राम पंचायत को कार्य एजेंसी न बनाए जाने पर विरोध दर्ज कराया है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की उस घोषणा की धज्जियां खुद प्रशासनिक अधिकारी उड़ा रहे हैं। जिसमें उन्होंने 50 लाख तक के कार्यं में ग्राम पंचायत को एजेंसी बनाने की घोषणा की थी। सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने कहा यह न्याय संगत नहीं है। मरम्मत व अतिरिक्त कक्ष निर्माण का कार्य पंचायतों को ही दिया जाना चाहिए। इस दौरान पंडरिया की सरपंच ज्योति जंघेल,बुंदेली के सरपंच इंड्रमन सिंह सहित छुईखदान सरपंच संघ के अन्य पदाधिकारी शामिल थे। 


 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.