ख़ैरागढ़ 00 सार्वजनिक शौचालयों के रख - रखाव साफ सफाई के लिए निकलने वाली राशि में की जा रही गड़बड़ियों का परिणाम सामने आने लगा है। कहीं टॉयलेट सीट टूट चुकी है। कहीं नालियां बजबजा रही हैं । कहीं शौचालयों का मल खुलेआम बह रहा है। वो भी तब जब सरकार 1 लाख 81 हज़ार रूपए हर माह स्वच्छता श्रृंगार मद से निकल रहे हैं। कमीशन खोरी का आलम ये है कि पालिका के अधिकारी शौचालय तक का पैसा खा रहे हैं।
सरकार दे रही हर साल 21 लाख
आंकड़ों पर गौर करें तो पालिका को सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के लिए हर साल 21 लाख 72 हज़ार रुपए सरकार दे रही है। लेकिन स्वच्छता सृंगार की पूरी राशि का दुरुपयोग हो रहा है।
हर काम में है कमीशन खोरी - राकेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि,नगरपालिका, ख़ैरागढ़
सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका में ऐसा कोई भी काम नहीं है जिसमें कमीशन खोरी नहीं हो रही है। इसकी वजह से पालिका की व्यवस्था चरमरा गई है।