×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

गड़बड़ी : कंडम हो गई 35 लाख की डी कंपोस्ट मशीन Featured

ख़ैरागढ़ 00 नगरपालिका के हर काम में खुलकर भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को अंजाम दिया गया है। 15 वें की राशि से 35 लाख की लागत से धरम पुरा में डी कम्पोस्ट मशीन खरीदी गई थी। लेकिन पालिका के कमिशनखोर अधिकारियों की कार्यशैली का परिणाम है कि बीते 3 वर्षों में यह मशीन शुरू ही नहीं हो पाई है।मशीन धरमपुरा वार्ड में जंग खाते हुए पड़ी हुई है। बताया जाता है कि उक्त मशीन की खरीदी में खुलकर कमिशनखोरी की गई है। मामला यही नहीं थम रहा है। पालिका में इसी मद से 14 लाख की लागत से नाली सफाई के लिए भी मशीन की खरीदी की गई है। जो भी पालिका के गोदाम में जंग खाते हुए पड़ी हुई है। जबकि नालियों की सफाई गैंग से हो रही है। 


2 सालों से गायब है फायर ब्रिगेड मशीन 


गड़बड़ियों का आलम ऐसा है कि तत्कालीन अध्यक्ष मीरा चोपड़ा के कार्यकाल में खरीदी गई फायर ब्रिगेड मशीन भी बीते 2 साल से गैराज की फांक छान रही है। और काम इसके पहले के कार्यकाल में खरीदी फायर ब्रिगेड मशीन से चल रहा है।


15 वें वित्त की राशि का किया दुरुपयोग


खरीदी में मिलने वाले कमीशन के लालच में डी कंपोस्ट व नाली सफ़ाई मशीन की खरीदी की गई। मोटी कमीशन लेकर मशीन तो खरीद ली गई। लेकिन उसका प्रशिक्षित व्यक्ति न होने की वजह से मशीनें जंग खा रही है। 


जनप्रतिनिधियो को नहीं है सरोकार 


कमीशन के एवज में इन मशीनों की खरीदी तत्कालीन अधिकारियो ने जन - प्रतिनिधियों की शय पर की। लेकिन पालिका के जनप्रतिनिधियों को शासन को हुए लाखों के नुकसान का कोई सरोकार नहीं है।


नहीं हुआ है इंस्टालेशन - कुलदीप झा,सीएमओ,नगरपालिका


मामले में प्रभारी सीएमओ कुलदीप झा ने बताया कि शुरू से इंस्टालेशन नहीं हुआ है। शुरू कराने का प्रयास करेंगें।


कंडम हो चुकी है मशीन - विनय देवांगन,मंडल अध्यक्ष भाजपा


मंडल भाजपा अध्यक्ष व पार्षद विनय देवांगन ने आरोप लगाते हुए कहा कि 15 वें वित्त की राशि की खुले आम बंदरबाट की गई है। हमने मामले की शिकायत की है। मशीने देखरेख के अभाव व उपयोग न होने के चलते मशीन कंडम हो चुकी है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.