×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

भ्रष्टाचार : 6 माह में उखड़ी 20 लाख की सड़क  Featured

ख़ैरागढ़ 00 नगर पालिका को कमीशन खोर अधिकारियों ने लूट कर रख दिया। बीते 1 वर्ष में नियमों को ताक में रखकर घटिया व स्तरहीन निर्माण कराए गए है। जिसमें जमकर कमीशन खोरी की गई। ताज़ा मामला अस्पताल चौंक से लालपुर तक बनी सीसी सड़क का है। सड़क को बने 6 महीने भी नहीं हुए हैं। सड़क का निर्माण लगभग 20 लाख की लागत से किया गया है। लेकिन 6 माह पहले की गई गड़बड़ियों की कलई खुल चुकी हैं। पूरी सड़क जगह से उखड़ चुकी है। गिट्टियां बाहर आ चुकी हैं। लोग हादसे का शिकार होकर चोंटील हो रहे हैं। 6 माह के अंदर ही रेत,गिट्टी सब बाहर आ चुकी है। वार्ड क्रमांक 04 में जमातपारा में बनी इस सड़क की दुर्दशा कमीशन खोर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मुंह पर करारा तमाचा है। 


20 लाख में सिर्फ टॉप का किया काम 


लगभग 20 लाख रूपए में पूरी सड़क नहीं बनी है। बल्कि पहले से बनी सीसी सड़क में सिर्फ टॉप का काम किया गया है। वह भी बारिश से पहले ही उखड़ चुकी है। यह एकमात्र सड़क का हाल नहीं है। बल्कि बीते साल भर हुए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन है। 


जुगलबंदी ने किया घटिया निर्माण का आगाज़


पालिका में भ्रष्टाचार के ज्यादातर मामलों में विपक्ष का रवैया मौन साधने वाला है। सूत्रों की माने तो तत्कालीन पालिका अधिकारियों को पक्ष से ज्यादा विपक्ष का साथ रहा है। पक्ष और विपक्ष की जुगलबंदी का खामियाजा आम जनता उठा रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण उखड़ती सड़कें हैं।


काम शुरू होने से बिल कटने तक है कमीशन खोरी


पालिका के हर काम में तगड़ी कमीशन खोरी है। हालांकि कमिशनखोरी कहानी नई नहीं है। लेकिन इसमें एक अध्याय पालिका में और जुड़ गया है। काम शुरू करने से पहले ही लगभग काम 1 प्रतिशत भेंट के रूप में चढ़ाया जाता है। जिसके बाद ही काम की स्वीकृति मिलती है और ठेकेदार को काम मिलता है। उसके बाद हर चेक के साथ कमीशन का दौर चलता रहता है। 


झांकने तक नहीं जाते जनप्रतिनिधि


निर्लज्जता का आलम ऐसे है कि कमीशन खोरी के चलते ज्यादातर जनप्रतिनधियों के मुंह सिले हुए। काम शुरू होने के बाद जनप्रतिनिधि इन कामों को झांकने तक नहीं जाते हैं।


किया गया बेतरतीब निर्माण काम 


बीते साल भर में पालिका में बेतरतीब निर्माण कार्य किया गया है। 14 वें व 15 वें वित्त की राशि की जमकर बंदरबाट की गई है। यहां तक बिना सामान्य सभा और पीआईसी के अनुमोदन के ज्यादातर निर्माण कार्य कराए गए हैं। बिना एमबी के भुगतान किया गया है। और मनमर्जी से आरक्षित मद राशि को परिवर्तित किया गया है।


नहीं है जानकारी- कुलदीप झा,प्रभारी सीएमओ,ख़ैरागढ़


पालिका में सीएमओ कुलदीप झा ने कहा कि वे अभी आए हैं। उनके पास जानकारी उपलब्ध नहीं है। वे अवलोकन करके बताएंगे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.