नवगठित जिले में निरंकुश हुए विभाग
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे निर्माण
ख़ैरागढ़ 00 अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदार नवगठित जिले में घटिया निर्माण कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। फिर चाहे पीडब्लूडी हो या नगरपालिका हालात एक से हैं। कमीशन खोरी का आलम ये है कि सत्ता हो या विपक्ष ठेकेदारों के इस कुकृत्य को छुपाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। अमलीपारा के चौंक से मंडी होते हुए धरमपुरा से शनि मंदिर को जोड़ने वाली सड़क उखड़ने लगी है। लगभग एक करोड़ की लागत से बनी सड़क की गिट्टी लगातार उखड़कर बाहर निकल रही है। सड़क को पूरा हुए बमुश्किल 6 माह हुए हैं। घटिया मटेरियल और स्तरहीन ठेकेदारी की वजह से सड़क में रेत की फिसलन हो रही है। जनप्रतिनिधि तो छोड़िए नए जिले में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों तक को इन सड़कों की सुध लेने की फुरसत नहीं है। कुल 98 लाख 13 की लागत से सड़क का निर्माण किया गया है। डेढ़ किमी की इस सड़क में पुल पुलिया सहित निर्माण स्वीकृत किया गया था। लेकिन उखड़ती गिट्टियों ने भ्रष्टाचार की कहानी सुना दी है।
नहीं चलती गाड़ियां,फिर भी उखड़ रही सड़क
मंडी के भीतर से बनी इस सड़क में आवाजाही कम है। चार पहिया गाड़ियां कम ही चलती हैं। लेकिन फिर भी सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी है।
बचा लिए गए पीडब्लूडी के भ्रष्ट अधिकारी
13 लाख के फर्जी बिलों से राशि आहरण के मामले में शामिल बख्शे जा चुके हैं। या बचा लिए गए हैं। तत्कालीन कलेक्टर की जांच में बकायदा दोषी साबित हो चुके ई ई से लेकर सब इंजीनियर स्तर के तमाम अधिकारी बेधड़क होकर निर्माण कार्यो को अंजाम दे रहे हैं।
नगरपालिका सड़कों में हुआ खुलकर भ्रष्टाचार
शहीद निकेश यादव चौंक से स्टॉप डेम तक बनी सड़क
मुख्य मार्ग से शिशु मंदिर रोड
दंतेश्वरी मंदिर से राजफैमिली
जारी किया गया ठेकेदार को नोटिस - ई ई पीडब्लूडी
मामले पीडब्लूडी के ई ई ललित वॉल्टर तिर्की ने कहा कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। जांच की जा रही है। साथ ही सड़क को सुधारने की प्रक्रिया भी चल रही है।