×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

भारत के राष्ट्रपति से मिलकर लौटे प्रतिनिधियों ने की कलेक्टर से भेंट Featured

खैरागढ़ 00 कलेक्टर  गोपाल वर्मा से जिला में निवासरत विशेष पिछड़़ी जनजाति बैगा समुदाय से दिल्ली में आयोजित जनजातीय समुदाय सम्मेलन में सहभागिता कर लौटे प्रतिनिधियों ने जिला कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान बैगा समाज के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम और बैगा समाज के प्रतिनिधि अमर लाल नेताम ने चर्चा कर जानकारी दी। केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बैगा समाज के प्रतिनिधियों को चर्चा के दौरान प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिला के विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान हेतु निरन्तर प्रयास करें। बैगा समाज के  जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम निवासी ग्राम समुन्दपानी और प्रतिनिधि अमर लाल नेताम ग्राम बंजारपुर विकासखण्ड छुईखदान से दोनों प्रतिनिधि विगत दिनों नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष रूप से पिछड़े /कमजोर जनजातीय समुदाय सम्मेलन नई दिल्ली में भेंट मुलाकात की एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तक बैगा आदिम जाति के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तक भेंट की।


80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत के राष्ट्रपति से की मुलाकात


छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निवासरत पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा पहाड़ी, कोरवा, बिरहोर, कमार, और अबूझमाड़िया के 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय सम्मेलन में भेंट, मुलाकात की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जनजाति समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी संस्कृति रीति.रिवाजों सहित सभी पहलुओें से रूबरू हुईं। छत्तीसगढ़ के  छत्तीसगढ़ से गए सभी जनजातियों के समूह ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का बैगा जनजातियों के विशेष श्रृंगार बिरनमाला से स्वागत भी किया। इसके बाद सभी जनजातीय समूह ने संसद भवन का भ्रमण किया। वहां लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिडला से भेंट,मुलाकात की और अपनी संस्कृति और रीति, रिवाजों से अवगत कराया। 


राज्य के 17 जिलों में निवासरत है ये विशेष जनजातियाँ


छत्तीसगढ़ में 17 जिलों में केन्द्र सरकार द्वारा चिन्हांकित विशेष पिछड़ी पांच जनजातीय समुदाय निवासरत हैं। केसीजी जिला में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम और बैगा समाज के प्रतिनिधि अमर लाल नेताम, कबीरधाम जिले से ईतवारी राम मछिया प्रदेश अध्यक्ष आदिम जाति बैगा समाज पुसूराम बैगा अध्यक्ष बैगा विकास अभिकरण, सेमलाल बैगा, सोनालाल बैगा सदस्य बैगा विकास अभिकरण, जगोतीन बाई बैगा व बैसाखीन बाई बैगा शामिल हुईं।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.