ख़ैरागढ़ 00 मुढ़ीपार में देर शाम आयोजित पांडादाहा मंडल की बैठक में गुरुवार को साँसद संतोष पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साँसद पांडे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है। जिसका परिणाम है पूरा और विश्व के तमाम देश अब भारत को एक शक्ति संपन्न सशक्त देश के रूप में देखता है। आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। सांसद पांडे के साथ जिला अध्यक्ष घम्मन साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह,टीएसी सदस्य व सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह,राकेश गुप्ता,विसेसर साहू मौजूद रहे। सांसद पांडे ने पांडादाहा मंडल में कार्यकर्ताओं की एकजुटता की सराहना करते हुए कि अल्प समय सूचना में इतनी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सराहनीय है। हमें इसे बरकरार रखना है। बैठक का संचालन प्रभावी ढंग से पूर्व जनपद अध्यक्ष टिलेश्वर साहू ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी कमलेश सिंह भदौरिया,मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा,पूर्व जनपद अध्यक्ष उमाबाई सिन्हा,हेमू साहू,रामेश्वर रामटेके,अर्जुन वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।