अध्यक्ष जितेंद्र गौर सहित पदाधिकारियों को साँसद ने दिलाई शपथ
ख़ैरागढ़ 00 नवगठित जिले के पत्रकार संघ का शपथ ग्रहण समारोह सांस्कृतिक भवन सांसद संतोष पांडे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सांसद पांडे ने संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौर,सचिव राजू यदु,कोषाध्यक्ष श्रेयांश सिंह को शपथ दिलाई। साथ ही अन्य पदाधिकारियों रेखा झा,यतेंद्रजीत सिंह,जीवेश शर्मा,प्रकाश सिंह, नीलेश यादव,प्रदीप बोरकर यहिया नियाजी,रंजीत सिंह,अमित सिंह,प्रवीण नामदेव,विजय प्रताप सिंह,मिनेश बख्शी,शैलेंद्र मिश्रा,सोमेश लहरे,नितेश जैन, जितेन्द्र यादव, प्रशांत सहारे,दिनेश साहू,शिवानी परिहार,राजेन्द्र चंदेल सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार व संरक्षक चेतेंद्र तिवारी मौजूद रहे।संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन संरक्षक खिलेंद्र नामदेव ने किया। व आभार प्रदर्शन सचिव राजू यदु ने प्रस्तुत किया।
चौथा स्तंभ है महत्वपूर्ण
समारोह को संबोधित करते हुए साँसद पांडे ने कहा कि पत्रकारो की भूमिका से ही लोकतंत्र की परिभाषा पूरी होती है। चौथा स्तंभ महत्वपूर्ण है। ऐसे पत्रकार भी हुए जिन्होने देश की खातिर अपनी जान गंवा दी है। राष्ट्र और समाज के लिए बेहतर और क्या लिखना है यह महत्वपूर्ण है। पत्रकारो के भवन निर्माण के लिए सांसद पांडे ने 5 लाख रू देने की घोषणा की। संघ की ओर से स्वागत उद्बोधन में संरक्षक अनुराग तुरे ने कहा कि प्रदेश स्तर पर पत्रकारों ने सदैव समाज हित में एक अलग और अमिट छाप छोड़ी है। ख़ैरागढ़ में भी पत्रकारों ने सकारात्मक व नकारात्मक दोनों पहलुओं को सामने रखा है।
तय सिद्धांतों के अनुसार किया काम
संघ के प्रतिवेदन उद्बोधन में संघ संरक्षक भागवत शरण सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार स्व.लाल दुलेश्वर सिंह,स्व.अनिला सिंह व स्व.प्राकृत शरण सिंह को स्मरण करते हुए कहा कि ख़ैरागढ़ के पत्रकारों ने तय सिद्धांतो के अनुसार ही काम किया है। कार्यक्रम में एसडीओ ए एल खूंटे,नीलांबर वर्मा,घम्मन साहू,खम्मन ताम्रकार,मीरा चोपड़ा,ओमप्रकाश झा, नीलेन्द्र शर्मा,सुनीलपांडे, गुलाब चोपड़ा,मनराखन देवांगन, विप्लव साहू, डा किरण झा सहित अन्य मौजूद रहे।
राज्य सरकार उठाई रही बेहतर कदम - यशोदा वर्मा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि खैरागढ़ बेहतर पत्रकारिता का मिसाल कायम करते जा रहा है। विधायक ने पत्रकारों के अस्थाई भवन के लिए फर्नीचर व्यवस्था करने एक लाख रू का सहयोग देते कहा कि पत्रकारो के लिए राज्य सरकार बेहतर कदम उठा रही है।
पूर्वाग्रह से ग्रस्त न हो कलम - विक्रांत सिंह
जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने खैरागढ़ में पत्रकारो की बेहतर छवि रही है । पत्रकारिता को संजोकर रखा गया है। सिंह ने कहा कि पत्रकारों की कलम पूर्वाग्रह से ग्रसित न हो ।जिस तरह पहले अखबारो के पाठक होते थे जो अब ग्राहक हो गए है इसे पूर्व भांति ऐसे बनाए कि ग्राहक पाठक बनकर अखबार पढे ।
खबरों में प्राथमिकता से हो रही कार्यवाही - गोपाल वर्मा
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कि खैरागढ़ की खबरो मे प्राथमिकता के साथ कार्यवाही हो रही है। पत्रकार जिला प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे है। एसपी अंकिता शर्मा ने पहले शपथ ग्रहण की बधाई देते कहा कि यह उनके जीवन का यादगार और खास पल बनेगा ।
विभूतियां हुईं सम्मानित
कोरोना काल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बरकरार रखने, खुद संक्रमित होने के बाद भी कोरोना मरीजो के बेहतर उपचार व्यवस्था के लिए सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा पी एस परिहार, वरिष्ठ अधिवक्ता, रियासत कालीन, विरासत की जानकारी के साथ बेहतर मार्गदर्शन देने वाले सुभाष सिंह ठाकुर, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत शिक्षक विनय शरण सिंह, बिना प्रचार प्रसार के सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजो को सुबह रोजाना निशुल्क चाय और बिस्टिक उपलब्ध कराने वाले दिलीप रजक को सम्मानित किया गया। अच्छी स्टोरी के लिए जितेंद्र यादव को भी सम्मानित किया गया।
स्वयंसेवियों का भी हुआ सम्मान
पांच वर्षों से पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने स्वयं के खर्चों पर शहर सहित पूरे इलाके में वृहद पौधारोपण अभियान चलाने वाली स्वयंसेवी संस्था निर्मल त्रिवेणी अभियान, शहर के युवाओं द्वारा स्वयं के खर्चे पर शहर में घायल मवेशियो की सेवा, इलाज करने वाली स्वयंसेवी संस्था श्रीराम गौसेवा समिति, कोरोनाकाल में लाकडाऊन के दौरान फंसे यात्रियो के रूकने,खाने और घर तक पहुँचाने की निशुल्क व्यवस्था बनाने वाले सकलजैन श्री संघ, शहर में सदभावना की मिसाल बनकर सफाई अभियान, पौधारोपण सहित धार्मिक कार्यो मे निशुल्क सहयोग करने वाले शमशुलहोदा खान, भूखे लोगो को निशुल्क खाना खिलाने वाले सुभाष चावड़ा, खून की कमी से बच्ची की मौत के बाद आठ वर्षों से खून की कमी वाले मरीजो को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने वाली संस्था सरिता वर्मा रक्त दान समूह, शहर में बेहतर सफाई अभियान कर नगरपालिका को स्वच्छता मे लगातार आधा दर्जन पूरस्कार दिलाने में सहयोगी बने पालिका की स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता टीम को विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया ।