×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

बढ़ईटोला के युवाओं ने वृक्षारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प Featured

वृक्षारोपण करते  बढ़ईटोला के युवा  वृक्षारोपण करते  बढ़ईटोला के युवा 

खैरागढ़/बढ़ईटोला 00 जिला मुख्यालय 8 किमी दुरी पर बसे बढ़ईटोला के मैदान में गुरूवार को पर्यावरण प्रेमी युवाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया और लगाए गये वृक्ष को संराक्षित करने का संकल्प लिया गया. युवाओं द्वारा मैदान में 250 पौधे रोपे गये जिसमें नीम, इमली, कदम, आम, नीबु, आदि के पौधे लगाए गये.  ये सभी वृक्ष वन विभाग द्वारा नि:शुल्क दिये गए थे. बढ़ईटोला के जागरूक प्रत्येक युवाओं द्वारा दो-दो सौ रूपये जमा करके पौधे को जानवर से बचाने के लिए ढोली खरीदने का विचार बनाया गया।


एक दूसरे से जानकारी की सांझा


वृक्ष लगाने व वृक्ष से मिलने वाले लाभ के बारे में एक-दूसरे से जानकरी साझा किया। जिसमें एक युवा द्वारा बताया गया कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु और आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है।


ये रहे मौजूद


वृक्षारोपण करने मुख्य रूप से किलेश्वर वर्मा, विश्राम वर्मा, योगेश वर्मा, धनेंद्र मंडावी, ओमप्रकाश मंडावी, संजय मंडावी, राजकुमार साहू, तुलेश्वर यादव, त्रिलोक वर्मा, संजय धर्मी ,सोमकुमार, लेमन, रविंद्र, जीवन, नुतेश्वर, अमन, ओमप्रकाश, उमेश, रिंकु, गगन, विवेक, कन्हैया, भूपेन्द्र, उमेश्वर वर्मा सहित बहुत से युवा उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.