×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

बजट में घोषणा के बाद भी नहीं बना पुल, अब नोटा की तैयारी में वार्डवासी Featured

खैरागढ़ 00 नगर पालिका सीमा स्थित वार्ड 19 का टिकरापारा पुल शनिवार को सुबह बारिश में डूब गया है। करीब घंटे भर पुल के उपर से पानी बहा। दोपहर तक पानी नीचे उतरा लेकिन पुल के सामानांतर पानी बहता रहा है और लोग सावधानी पूर्वक पुल पार करते दिखे। धोखे से या लापरवाही से भी किसी की गाड़ी फिसली और यदि उसे तैरना नहीं आता तो बड़ी घटना की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। शासन.प्रशासन शायद इसी का इंतजार कर रहा है । 


साल भर बाद भी नहीं है पहल 


पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंडई के सभा में घोषणा की थी। करीब साल भर गुजर गया लेकिन प्रशासन ने मुख्यमंत्री की घोषणा को रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। यही वजह है कि पुल निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है।


वित्त विभाग से नहीं मिली स्वीकृति


पुल निर्माण बजट में तो स्वीकृत हो गया है लेकिन वित्त विभाग से अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। इसी वजह से नाराज गोकुल नगर वार्डवासियों ने अगले विधानसभा चुनाव में नोटा में वोट देने का आह्वान किया है। ताकि राजनीतिक दलों को उनकी निष्क्रियता का अहसास करा सके। राज्य निर्माण के 22 साल गुजर जाने के बाद भी यहां पुल नहीं बनना दुभाग्यपूर्ण स्थिति को दर्शाता  है। 


शहर मुख्यालय से कट जाता है गोकुल नगर


पुल निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजू यदु ने बताया कि नगर पालिका सीमा क्षेत्र में रहने के बाद भी बारिश के दिनों में गोकुल नगर शहर मुख्यालय से कट जाता है। यह शासन प्रशासन की बड़ी विफलता को दर्शाता है। बहरहाल पुल निर्माण के लिए लगातार अभियान चलाने के बाद अब वार्डवासी भी मौन साध लिए है। संघर्ष समिति लगातार लोगों से संपर्क कर अगले विधानसभा में नोटा में बटन दबाने जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। इसके बाद भी शासन प्रशासन नींद में है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.