×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

मंडी निधि से क्षेत्र के विकास के लिए डेढ़ करोड़ की सौगात Featured

खैरागढ़ 00 कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष दशमत उत्तम जंघेल व सभी सदस्यों के अथक प्रयास से मंडी निधि से क्षेत्र के विकास के लिए 153.04 (एक करोड़ तिरपन लाख और चार हजार )  रूपया की सौगात मिला। खैरागढ़ कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष दशमत उत्तम जंघेल की अथक प्रयास एवं सभी मंडी सदस्यों के सहयोग एवं अनुशंसा से ये अभूतपूर्व स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन की मंडी निधि से मिली है। कृषि उपज मंडी समिति खैरागढ़ छेत्र में  9 किसान  कुटीर,पांच सेंडरी शाप व गोदाम मरम्मत के लिए एक करोड़ तिरपन लाख व चार हजार रूपए की लागत से मंडी निधि से क्षेत्र का विकास होगा। किसान कुटीर धान खरीदी केंद्र में होगा जो इस प्रकार है। डोकराभाठा  धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रूपए,रागरा  धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए,भोरमपुर धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पच्चास हजार रूपए, मडोदा धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए, जालबांधा धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए, पाड़ादाहा धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए, भंडार पुर धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए, बैहटोला धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए, विचारपुर धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए, गोदाम मरामत मंडी प्रांगण में तीन लाख अस्सी हजार रूपए,सेंडरी शॉप सताइस लाख चौहतर हजार रूपए का निर्माण होगा। 


अन्य प्रस्ताव भी भेजे गए


मंडी निधि से क्षेत्र के विकास के लिए लगभग एक करोड़ पचास लाख के  सी सी रोड, किसान भवन, एवं बाउंड्री वॉल के लिए मंडी बोर्ड में स्वीकृति के लिए गया है। खैरागढ़ कृषि उपज मंडी समिति की अध्यक्ष दशमत उत्तम जंघेल, उपाध्यक्ष महेश साहू व उनके सभी सदस्य के प्रयास से मंडी छेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मंडी अध्यक्ष दशमत जंघेल ने  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तत्कालीन कृषि मंत्री रविंद चौबे, वर्तमान कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू,जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन  का विशेष आभार जताया है।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.