ख़ैरागढ़ 00 लोधी क्षत्रिय एम्पलाइज एंड इंटेलैक्चुअल्स एसोसियेशन (लक्ष्य छ ग) के जिला ईकाई खैरागढ़ छुईखदान गंडई के द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दसवीं तथा बारहवीं के मेघावी छात्र छात्राओं के साथ साथ नवोदय, आई आई टी, नीट में चयनित एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का समाज के दानदाताओं के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता आईआरएस अमरपाल सिंह लोधी मुख्य संयोजक राष्ट्रीय लक्ष्य थे। प्रमुख वक्ताओं में समाज के उप पुलिस अधिक्षक किशोरी लाल वर्मा, डॉ. राघवेन्द्र वर्मा व उन्नत कृषक सौरभ जंघेल थे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रचार सचिव महदीप जंघेल ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को लक्ष्य छत्तीसगढ़ संयोजक चैन दास जंघेल, अध्यक्ष एफ आर वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूरन सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी, शिक्षा के सागर संत प्रवर स्वामी ब्रह्मानंद व लोधेश्वर महादेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शालेय छात्राओं द्वारा राजकीय गीत , सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।अध्यक्षीय भाषण व प्रतिवेदन लक्ष्य जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के अध्यक्ष कोमल नारायण वर्मा ने पढ़ा। कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं मेडल द्वारा सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया ।
पदाधिकारियों ने किए विशेष प्रयास
कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्य सर्किल गंडई, लक्ष्य छुईखदान , लक्ष्य पाड़ादाह व लक्ष्य खैरागढ़ के सभी पदाधिकारियों सहित शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। जिन्होनें लगातार लगन से अथक प्रयास किये। अतिथियों में सहायक प्राध्यापक शिवेन्द्र नागपुरे, इंसपेक्टर डी आर वर्मा , तहसीलदार अशोक वर्मा लक्ष्य के वक्ता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. डाकेश्वर वर्मा जी सहायक प्राध्यापक रसायन उपस्थित थे।
अमरपाल ने दिए टिप्स
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमरपाल सिंह लोधी ज्वाइंट कमिश्नर नई दिल्ली ने बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन के विषय में कई टिप्स बच्चों को दिये। बच्चों को अंग्रेजी, गणित तथा सामान्य ज्ञान की पढ़ाई की कैरियर निर्माण में महत्व को बताए। किशोरी लाल वर्मा उप पुलिस अधिक्षक व सौरभ जंघेल के व्याख्यान भी बच्चों को उनके कैरियर निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
कार्यक्रम के सम्पूर्ण सफलता का श्रेय लक्ष्य खैरागढ़ छुईखदान गंडई के संरक्षक मोरेश्वर वर्मा व उनकी पूरी टीम को जाता है।
ये रहे शामिल
इस कार्यक्रम में प्रांतीय लक्ष्य (छ ग) से उपाध्यक्ष द्वय सावित्री जंघेल,दानेश्वर लिल्हारे, महासचिव डॉ. अशोक कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष के के सिंगौर, सचिव दुर्जन राम जंघेल, संगठन सचिव फत्तेलाल चंदेल,अंकेक्षक जीवन कौशिक कबीरधाम ,कार्यकारिणी सदस्यों में दीनू राम वर्मा लक्ष्य छ ग शिक्षा प्रभारी,नवोदय गुरू गुनाराम चंदेल, मनोहर जंघेल सांस्कृतिक प्रभारी,बसंती जंघेल, पंचू राम वर्मा, विक्रम लोधी, कृत लाल जंघेल, गया प्रसाद वर्मा उपस्थित थे।लक्ष्य बेमेतरा के अध्यक्ष डोगेंद्र वर्मा, लक्ष्य जिला राजनांदगांव से संयोजक अधि. महेंद्र वर्मा, सचिव नेत राम वर्मा, कोषाध्यक्ष चेत राम वर्मा भी शामिल हुए।