×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

ब्राईट स्पार्क्स एकेडेमी, खैरागढ़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन Featured

खैरागढ़ 00 ब्राईट स्पार्क्स ऐकेडमी द्वारा स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ आयोजन किया गया। ध्वजारोहण ऐकेडमी की डायरेक्टर हरप्रीत कौर सूरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐकेडमी की प्रधान पाठिका अमीता श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रगान की प्रस्तुती के उपरान्त ऐकेडमी की सभी कक्षाओं के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। पहली से पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गई। कक्षा पहली द्वारा दी गई नृत्य प्रस्तुति की संयोजिका शिक्षिका एकता यादव एवं कक्षा दूसरी द्वारा दी गई नृत्य प्रस्तुती का संयोजिका ध्वनि रहीं । नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने ब्राजील गीत पर नयनाभिराम प्रस्तुती दी, जिसका संयोजन शिक्षिका नेहा प्रजापति,जागृति,दीप्ती व अल्कमा ने किया। कक्षा पीपी-वन एवं टू के बच्चों ने रिया भावनानी, अर्शिया खान व लतिका शास्त्री के निर्देशन में पीटी एवं व्यायाम की संगीतमय प्रस्तुती दी। साथ ही प्ले ग्रुप के बच्चों ने शिक्षिका दिशा सारथी के निर्देशन में फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी- अपनी प्रस्तुती दी। इस अवसर पर ऐकेडमी के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को चाकलेट वितरित किया गया।


कराई जा रही है अन्य गतिविधियां


ब्राईट स्पार्क्स ऐकेडमी खैरागढ़ में विगत चार वर्षों से अंग्रेजी माध्यम की उच्च स्तरीय प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने वाली संस्थाओं में अग्रणी स्थान पर है। संस्था प्रमुख हरप्रीत कौर सूरी ने बताया कि- बच्चों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास हेतु प्रतिबद्ध इस ऐकेडमी में कक्षा के अनुरूप कुशल शिक्षिकाएँ हैं। ऐकेडमी खैरागढ़ में उच्च स्तरीय प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने हेतु वचनबद्ध हैं। ऐकेडमी निर्धन और गरीब परिवार के बच्चों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निःशुल्क अथवा न्यूनतम शुल्क में शिक्षा प्रदान कर रही है। बच्चों को समय-समय पर स्पोकन इंग्लिश, ताईक्वान्डो एवं नियमित रूप से एक्टिविटीज भी करवाया जाता है। ।


उच्च स्तर प्रदान करना मुख्य उद्देश्य


खैरागढ़ में प्राथमिक शिक्षा को उच्च स्तर प्रदान करना ऐकेडमी का मुख्य उद्देश्य है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं निर्देशन ऐकेडमी की डायरेक्टर हरप्रीत कौर सूरी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर ऐकेडमी की सभी शिक्षकाए एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.