ख़ैरागढ़ 00 खुलेआम शराब बिक्री का असर दिखने लगा। गांव और मोहल्लों के ठेलों व गुमठियों में बिक रहे शराब की वजह से कोचियों के साथ अब शराबियों के हौसले बुलंद हैं। तस्वीरें सरकारी स्कूल पिपरिया वार्ड क्रमांक 02 की हैं। जहां परिसर में शराब पीने का बाद शराबियों ने बोतलें फोड़कर स्कूल की खिड़की से अंदर फेंकी हैं। गोबर फेंका गया है। गंदगी अंदर फेंकी गईं। शिक्षा के मंदिर में इस कुकृत्य को अंजाम स्वतंत्रता दिवस की रात को दिया गया है। वार्ड नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा का है। स्कूल भी इसी वार्ड के अंतर्गत आता है। लेकिन बेखौफ शराबियों का आतंक देखिए। जिन्हें न पालिका अध्यक्ष गरिमा का ख्याल है। और न ही प्रशासन का खौफ़ है।
तस्वीरें है शर्मनाक - हर्षवर्धन वर्मा
स्कूल परिसर में बिखरी गंदगी की वजह से छात्रों के मन भी भय व्याप्त है। वार्ड के रहवासी और भाजयुमो उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन वर्मा ने कहा कि तस्वीरें शर्मनाक है। शिक्षा के मंदिर में खुलेआम इस तरह का कृत्य किया जा रहा है। मेरी बात कुछ छात्रों से हुई है। जिन्होंने बताया कि गाहे बगाहे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं।
नहीं होती पेट्रोलिंग
पुलिस की पूरी व्यवस्था 112 के भरोसे टिकी हुई है। जिसकी वजह से विभाग के नुमाइंदे आमजन की तरफ से शिकायत के इंतज़ार करते हैं। पूर्व की तरह लगातार पेट्रोलिंग भी नहीं होती। जिसकी वजह से कोचियों से लेकर शराबियों तक के हौसले बुलंद हैं। इसकी वजह से ज्यादातर शासकीय परिसर रात ढलते ही शराबखाने में तब्दील हो जाते हैं।
थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि
शिकायत मिली है पेट्रोलिंग पार्टी गस्त लगाती है शिकायत मिलने पर उचित कार्यवाही की जायेगी।