×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

केसीजी के शासकीय पुस्तकालयों हेतु निविदा की अंतिम तिथि 15 सितम्बर Featured

शिक्षा विभाग के 117 शासकीय शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालयों के पुस्तक क्रय हेतु है निविदा


खैरागढ़ 00 सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत और कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में सत्र 2023-24 के आबंटन से जिला शिक्षा कार्यालय के अंतर्गत कुल 117 शासकीय शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालयों हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2023 है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार केसीजी के शासकीय शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालयों हेतु चयनित पुस्तकों की सूची अनुसार पुस्तकें क्रय करने हेतु निविदा फार्म एवं निविदा की शर्तें कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला- खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 500/- जमा करके प्राप्त की जा सकती हैं। निविदा के साथ धरोहर राशि 25 हजार रूपयों (पच्चीस हजार रुपये) का बैंक ड्राफ्ट जिला शिक्षा अधिकारी जिला- खैरागढ़ छुईखदान गण्डई के नाम जमा करना अनिवार्य होगा। भरी हुई निविदाएं दिनांक 15 सितम्बर 2023 को अपरान्ह एक बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में निर्धारित सीलबंद पेटी में डाली जा सकती है। इसी दिनांक को अपरान्ह चार बजे तक खोली जायेगी। निर्धारित समय एवं तिथि के उपरान्त प्राप्त फार्मों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से कार्यालयीन अवधि में सम्पर्क कर सकते है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.