ख़ैरागढ़ 00 रेल विभाग में टीसी की नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार माननीय न्यायालय के आदेश पर भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार डुमरडीह,गांतापार निवासी कामेश्वर कुमार वर्मा पिता संतराम वर्मा उम्र 27 वर्ष ने लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 26.09.2018 से 05.02.2019 के मध्य आरोपी गुलजारी लाल यादव पिता पुसुराम यादव उम्र 50 साल साकिन वार्ड नं. 25 गंगा बाग पारडी थाना पारडी जिला नागपुर महाराष्ट्र ने भारतीय रेल्वे में टीसी के पद पर नोैकरी लगाने के नाम पर अलग अलग दिनांक समय में कुल 719000/- रूपये लेकर धोखाधडी किया है। इसी प्रकार सुखदेव वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा उम्र 33 साल साकिन गाडाडीह थाना खैरागढ़ से भी इसी प्रकार अलग-अलग दिनांक समय को कुल 600000/- रूपये लेकर धोखाधडी किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध 428/23 एव 429/23 धारा 420 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश देवदास के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर विवेचना कार्यवाही के दौरान आरोपी गुलजारी लाल यादव पिता पुसुराम यादव उम्र 50 साल साकिन वार्ड नं. 25 गंगा बाग पारडी थाना पारडी जिला नागपुर महाराष्ट्र थाना खैरागढ़ में उपस्थित होन एवं विवेचना में सहयोग करने हेतु धारा 41(ए) द0प्र0सं0 एवं अन्रू नोटिस दिया गया किन्तु आरोपी द्वारा विवेचना कार्यवाही में सहयोग नही किया गया। प्रकरण में आरोपी द्वारा अलग-अलग व्यक्ति से भारतीय रेल विभाग में टीसी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर कुल 13 लाख 19 हजार लेकर धोखधड़ी किया है।
प्रकरण में कार्यवाही हेतु टीम गठीत कर रवाना किया गया। जो आरोपी को नागपुर महाराष्ट्र में दबिश देकर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी आरोपी गुलजारी लाल यादव पिता पुसुराम यादव उम्र 50 साल साकिन वार्ड नं. 25 गंगा बाग पारडी थाना पारडी जिला नागपुर महाराष्ट्र को हिरासत में लिया गयाा। बाद आरोपी से कड़ाई से पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया। दिनांक 06.10.2023 को गिरफ्तारी का आधार बताकर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया। बाद माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना खैरागढ़ स्टाप शंकर कारूनिक, गजाधर भुआर्य, रमाकांत उपाध्याय प्रदीप यादव, शैलेन्द्र पटेल, शिवलाल वर्मा, परमेश्वर वर्मा लक्ष्मण साहू एवं समस्त थाना स्टाप की अहम भूमिका रही है।