खैरागढ़ 00 जिला सर्व-साहू समाज द्वारा समाज की अधिष्ठात्री देवी संत माता कर्मा के लिए चबूतरा निर्माण एवं सौंदरीकरण के कार्यों का भूमिपूजन विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के प्रयास से पिछड़ी वर्ग विकास प्राधिकरण निधि से 37 लाख रुपए की स्वीकृति जिले के विभिन्न 24 ग्रामों के लिए स्वीकृत की गई है। जिसका सर्व साहू समाज द्वारा जिला स्तरीय भूमि पूजन का कार्यक्रम ग्राम बिरनपुर कला गंडई में कल रविवार को दोपहर 3:00 बजे रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा, अध्यक्षता विप्लव साहू सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गजेंद्र ठाकरे, साहू संघ के जिला अध्यक्ष तिलेश्वर साहू, केंद्रीय दुबेलिया साहू समाज के अध्यक्ष शिव कुमार साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका खम्मन ताम्रकार, ममता राजेश पाल, निर्मला विजय वर्मा, मंडी अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल, सर्व भुनेश्वर साहू, बिशेसर साहू, रमेश साहू, धनेश्वरी गोविंद चंदेल, शिवमंगल साहू, गिरधारी लाल साहू, रामविलास साहू तहसील अध्यक्ष छूईखदान आदि गणमान्य लोग अतिथि होंगे। कार्यक्रम के संयोजक सुनीता कांशीराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत बिरनपुरकला है। देवपुरा पेंद्रावने कुकुरमुदा पहले मी सालेवारा भुरभुशी गोकना उदयपुर शाखा चित्रामपुर जग मड़वाबुधनघट दरिया डोकरा भाटा मरदाा बकरा संगठन वर्ध, लिमतरा, सर्रागोंदी। साहू समाज के सभी फिकरों ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में आने की अपील की है।