छोड़हू बूता काम,करहू पहले मतदान
खैरागढ़ 00 कलेक्टर गोपाल वर्मा के दिशा निर्देशन व बीईओ खैरागढ़ नीलिमा सिंह के मार्गदर्शन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीह कला के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से निकाली गई जो मेन रोड, मन्दिर रोड,टंकी गली आदि मुहल्ला होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राएं वोट देने की अपील की तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान सब की जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, सत्य और ईमान से सरकार बनाएंगे मतदान से, अब जागो प्यारे, मतदाता वोट हमारा अधिकार, कभी ना करें इसका बहिष्कार जैसी स्लोगन लिखा था। प्रधान पाठक रुपेश कुमार देवांगन ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है। भारत के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान देकर एक सशक्त सरकार का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाना चाहिए। हर नागरिक जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गया हो वे सभी 7 नवंबर 2023 दिन को अपना मतदान जरूर करें। मतदाता जागरूकता को लेकर रैली शिक्षक कृष्ण प्रसाद वर्मा सहित छात्र-छात्राये शामिल थे ।