×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

12वीं की राज्य ओपन स्कूल बोर्ड वार्षिक परीक्षा के लिए 22 जुलाई से मिलेगा असाइनमेंट, किताब से हूबहू उतारने पर कटेगा अंक

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड की वार्षिक परीक्षा-2020, परीक्षा केंद्रों में न हो कर, विद्यार्थी अपने घर बैठे परीक्षा देंगे, परीक्षा के लिए ओपन स्कूल ने असाइनमेंट वितरण का समय निर्धारित कर दिया है। 12वीं के बच्चों को 22 से 29 जुलाई तक असाइनमेंट दिया जाएगा, इसके बाद 4 से 9 अगस्त तक 10वीं कक्षा के बच्चों को भी असाइनमेंट दिया जाए गा, ओपन स्कूल के अधिकारियों के मुताबिक असाइनमेंट कार्य को परीक्षार्थी अपने शब्दों में लिखेंगे। यदि किसी भी गाइड या किताब को हूबहू पेज पर उतारा गया तो इसमें अंक मिलना मुश्किल हो जाएगा।

Also read:छत्तीसगढ़: राज्य के 2502 गौठानों के लिए CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसल

ओपन स्कूल के उप सचिव बृजेश बाजपेई ने बताया कि परीक्षार्थियों ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों से निर्धारित तिथि पर जिन विषयों का चयन किया है, उन विषयों के लिए असाइनमेंट और उत्तरपुस्तिका प्राप्त करके दो दिन के भीतर उत्तर लिखकर जमा करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षार्थी को जिस दिन असाइनमेंट दिया जाएगा उसके दो दिन के भीतर यदि वह जमा नहीं करता तो उसे उस विषय में उसे अनुपस्थित माना जाएगा।

उत्तरपुस्तिका में रंगीन पेन का उपयोग करना मना है, असाइनमेंट के आधार पर ली जाने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए सख्त गाइड लाइन भी बनाई गई है। उत्तर-पुस्तिका में परीक्षार्थी नीले या काले पेन से ही लिख सकते है, उत्तर पुस्तिक के प्रथम पेज पर परीक्षार्थियों को रोल नंबर, विषय कोड, हस्ताक्षरर, दिनांक आदि सब लिखना होगा।

छत्तीसगढ़: Corona के 18 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, एक्टिव केस की संख्या ब ढ़कर हुई 1 हजार 626

परीक्षार्थियों को असाइनमेंट लेने के लिए मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करना अनिवार्य होगा, बता दें कि राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं अब असाइनमेंट के मध्यम से सपन्न कराई जाएंगी,12वीं की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र के माध्यम से 22 जुलाई से 29 जुलाई तक असाइनमेंट का वितरण किया जाएगा वही कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा केंद्रों के माध्यम से चार से नौ अगस्त तक असाइनमेंट का वितरण किया जाएगा।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 20 July 2020 16:09

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.