अम्बिकापुर। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवेन्द्र सिंह के बेटे अजुनेंद्र सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना अम्बिकापुर के बाबूपारा स्थित एक खंडहर में हुई है। फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, बताया जा रहा है कि परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि की।
इधर मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया । जांच के लिए एएसपी समेत पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है । फिलहाल पुलिस ने परिजनों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ करना शुरू कर दिया है । वहीं आशंका जताई जा रही है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है । सभी पहलुओं को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है ।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।