राजनांदगांव. विकासखंड के संकुल केंद्र सहसपुर दल्ली एवं भैसातरा के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को हाई स्कूल सहसपुर दल्ली में विदाई कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में राजनांदगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन के पंचभावे एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक के डी साहू को सेवानिवृत्त होने के पश्चात विदाई दी गई। भैसातरा के संकुल समन्वयक खिलावन सिंह ठाकुर एवं सहसपुर दल्ली के संकुल समन्वयक अवध राम वर्मा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य घनश्याम मंडावी, हाई स्कूल सहसपुर दल्ली के प्राचार्य वंदिता महोबिया, संचालक अशोक साहा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पहले से ही तैयार कर रखी थी।
दोनो संकुल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे सेवानिवृत्त होने के पश्चात कार्यभार संभालने हेतु नए विकास खंड शिक्षा अधिकारी डॉ राजू मोहबे एवं नए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक दीपक कुमार सिन्हा का स्वागत किया गया।
भरत का भी सम्मान
सेवानिवृत्त होने पर दोनों ही संकुलो के द्वारा समस्त अतिथियों को मोमेंटो, शॉल, श्रीफल भेंट की गई संकुल के समस्त शिक्षकों को उपहार भी दिया गया साथ ही विकासखंड स्तर पर शिक्षादूत से सम्मानित शासकीय प्राथमिक शाला भैंसातरा के शिक्षक भरत साहू को संकुल स्तर पर भी मोमेंटो भेंट किया गया।
शिक्षक जीवन पर्यंत शिक्षक ही रहता है - डी साहू
मुख्य अतिथि डी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक की कभी विदाई नहीं होती शिक्षक जीवन पर्यंत शिक्षक ही रहता है,चाहे वह सेवानिवृत्त ही क्यों ना हो जाए। एन के पंचभावे ने अपने जीवन काल के शिक्षकिय कार्य को समस्त शिक्षकों से साझा किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक छगनलाल धनकर, चैन सिंह पाल, लेख राम साहू, प्रदीप यादव, सहायक शिक्षक राकेश कुमार जांगड़े, भूपेंद्र सिंह राजपूत, शालिनी जांगड़े,दीपक लाल कोर्राम, कामत सिंह नेताम, सरोज बाला मसीह, योगेश कुमार चंद्रवंशी, भूपेंद्र बघेल, सुरेश ताराम, वंदना बंछोर, भुनेश्वर वर्मा, गुमान दास साहु, हेमंत रामटेके, ललित शर्मा,फतीश साहू, गौतम मारकंडे, रिधुराम निषाद, इकबाल खान सफाई कर्मचारी आनंद वर्मा सहित दोनों ही संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे