×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

किया गया माता का विसर्जन Featured

ख़ैरागढ़. शनिवार को नया बस स्टैंड परिसर में विराजित मां दुर्गा का पूरे विधि विधान से विसर्जन किया गया। इससे पहले अष्टमी के दिन हवन के साथ प्रसादी का वितरण किया गया। बीते 35 सालों से बस स्टैंड परिसर में माता विराजमान होती आई हैं। जहां पूरी श्रद्धा से भजन व पूजन कार्य किया जाता है। समिति के मनजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष कोविड नियमों के पालन के साथ प्रतिमा विराजित की गई। और आज विसर्जन भी हो गया। बाध्यता के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिन्हें माता का दर्शन लाभ मिला। विसर्जन में सीताराम सिन्हा, सुरेश पटेल,राजेश यादव,सुनील वर्मा,गणेश पटेल,मोनू पटेल,आशु पाठक, बंशी पटेल,निक्की वर्मा,सोनू पटेल सहित अन्य शामिल हुए।

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.