×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

युवाओं की भागीदारी से धार्मिक आयोजनों में नव ऊर्जा का संचार - सांसद संतोष पांडे

 
 
ख़ैरागढ़. सिंगारघाट में जस गायन प्रतियोगिता में सांसद संतोष पांडे शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू,विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष व जनपद पंचायत सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह,नगरपालिका सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में देर रात भारी संख्या में मौजूद धर्म प्रेमियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि धर्मिक आयोजनों से नव ऊर्जा का संचार होता है। खासकर आज के दौर में धर्म के प्रति युवाओं की जागरूकता और भागीदारी गांव - गांव में धर्ममय माहौल का निर्माण कर रही है। सांसद ने कहा सिंगारघाट में जस गीत के आयोजन में ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी ग्राम के धार्मिक परिदृश्य की कहानी बयां कर रही है। कार्यक्रम को सभापति साहू ने संबोधित करते हुए ग्राम में उनके मद से कराए गए विकास कार्यो की जानकारी दी। साहू ने कहा उनके मद से जो भी कार्य कराए जा सकेंगें। ज़रूर कराए जाएंगे। सरपंच प्रतिनिधि बैतल साहू ने कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजन में मनोहर बोरकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जस आयोजनों का संचालन सुशील कांत पांडे ने किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर, विनोद चंद्राकर,नागेंद्र साहू सहित अन्य शामिल रहे।
 
स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मान,स्वागत में की पुष्प वर्षा
 
कार्यक्रम स्थल पर सांसद पांडे सहित अन्य अतिथियों का स्वागत बालिकाओं ने पुष्प वर्षा कर किया। साथ ही मंच पर ग्रामवासियों ने सांसद पांडे का शॉल,श्रीफल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
 
युवतियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
 
मंच पर विभिन्न ग्रामों से आई जस गीत टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें युवतियों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। 
 
 
 
 
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.