×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

खैरागढ़ विधायक पहुंची अपने गृह ग्राम देवारीभाट Featured

 

खैरागढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने अपने गृह ग्राम देवारीभाट के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल हुई और शाला परिसर में उनके द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विधायक महोदया ने अपने उद्बोधन में आक्सीजन हमारे जीवन के आवश्यकता है,जिसकी पुर्ति पेड़ पौधों से हमे नि: शुल्क प्रकृति द्वारा प्रदत्त है लेकिन आप लोगों को याद होगा हमारे छत्तीसगढ़ में कई लोगों की जीवन लीला दो साल के कोरोना काल में आक्सीजन आभाव में समाप्त हो गई। मैं शाला परिवार के संबंधित अध्यक्ष , प्रधानपाठक , समस्त सदस्य ,शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आप सभी के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता से सम्पन्न होने जा रही है, अभी वर्षाकाल का समय से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा महारत हासिल करें। विधायक महोदया द्वारा शाला में बालिका शौचालय निर्माण हेतु एवं किचन शेड निर्माण कार्य हेतु घोषणा की गई।इस अवसर पर देवारीभाट नागरिक गण , नरेंद्र सेन सचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव,रतन सिंगी प्रवक्ता शहर कांग्रेस कमेटी , सरपंच , उपसरपंच एवं शाला परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.