ख़ैरागढ़. क्षेत्र की विभिन्न महिला समूहों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूहों को शनिवार को मातृशक्ति सम्मान से नवाजा गया। कृषि उपज मंडी अध्यक्ष दशमत जंघेल,समाजसेवी देवेश सिंह,लोधी समाज के जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल,छुईखदान साँसद प्रतिनिधि आशीष जैन,पूर्व जनपद अध्यक्ष उमाबाई सिन्हा,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ.दीपाली जैन,समाजसेवी राजेश चंदवानी ने महिलाओं का अभिनंदन किया। इससे पहले समस्त उपस्थित जनों का ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने श्री रुजखड़ स्वामी पीठ का तैलचित्र सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान ठाकुर कमल सिंह,लाल अशोक सिंह,सूरज देवांगन,सुभाष चावड़ा,जितेंद्र कर्सलेवार,बैधनाथ वर्मा,उत्तम दशरिया,शिवम नामदेव आदि मौजूद रहे।
सिद्धस्थल पर आना सुखद - दशमत
कार्यक्रम में दशमत जंघेल ने कहा कि श्री रुक्खड़ बाबा का धाम एक ऐतिहासिक सिद्ध स्थल जहाँ आना सुखद अनुभूति है। उमाबाई सिन्हा महीने भर से आयोजित श्री राम कथा,शिव कथा अवसर को कल्याणकारी बताया।

चलती रहे सकारात्मकता की बयार - डॉ.दीपाली
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ.दीपाली जैन ने कहा कि ख़ैरागढ़ में सकारात्मकता की बयार चल रही है। बीते 3 वर्षों चाहे सेवा व धर्म काज के प्रतिं लोगों का उत्साह बढ़ चढ़कर सामने आया। यह सबकुछ श्री रुक्खड़ स्वामी बाबा के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। यह कार्य सतत चलते रहें । जिसमें महिलाओं की भी भागीदारी हो यही कामना है।
हुआ सुंदरकांड का पाठ
अभिनंदन से पूर्व मंदिर परिसर में लगातार 9 वें शनिवार को सुंदरकांड का पाठ किया। जिसमें मातृशक्तियां भी शामिल हुईं।