ख़ैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी मंडल पांडादाह के सभी पदाधिकारियों ,सभी मोर्चा,प्रकोष्ठ, महिला मोर्चा,कार्यकारिणी सदस्यों को ""हर घर तिरंगा अभियान"" के तहत दिनांक 08/08/2022 दिन सोमवार को समय दोपहर 12.00 बजे स्थान भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर सांस्कृतिक भवन पांडादाह में आवश्यक बैठक रखा गया है। बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी घम्मन साहू सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग ,अभियान की मंडल प्रभारी पवन मेश्राम व खुमान देशलहरे की उपस्थित रहेंगें। जिसमे सभी भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारी शक्ति केन्द्र प्रभारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ , बूथ स्तर के सभी अध्यक्ष बूथ पालक, संयोजक, सह संयोजक की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।