खैरागढ़ 00 ब्लॉक के सलोनी ग्राम में मंगलवार को स्व. देवव्रत सिंह की स्मृति में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस जिला महासचिव नित्य शरण सिंह,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित छाजेड़, मनरेगा मॉनिटरिंग कमिटी की जिला सचिव मयूरी सिंह, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शुभम चंद्राकर,प्रदेश अध्यक्ष नदीम मेमन, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष यतेंद्रजीत सिंह,राजा सोलंकी, लेख नारायण टंडेकर सहित जन प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत क्रिकेट मैदान, पिच व खेल सामग्री की पूजा कर की गई। अपने उद्बोधन के दौरान नित्य ने बताया कि शानदार आयोजन के लिए नित्य ने आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधीर वर्मा को अपनी शुभकामनाएं दी।
ऑल स्टार्स ने आईबी ग्रुप को हराकर जीता मैच
इस दौरान प्रथम मैच आईबी ग्रुप एवं ऑल स्टार्स के मध्य एक शो मैच रखा गया। जिसमें ऑल स्टार्स के कप्तान निक्की सिंह ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। कोमल साहू ने गेंदबाजी की शुरूआत करते हुए पहले ही बाल में विकेट ले कर आईबी ग्रुप की टीम को दबाव में डाल दिया। जिसके पश्चात कोमल, कप्तान निक्की सिंह व यथार्थ सिंह की किसी हुई गेंदबाजी के चलते IB ग्रुप 6 ओवर में मात्र 28 रन ही बना सकी। इस दौरान ऑल स्टार्स की ओर से नीलू नागरे की ओर से की गई शानदार विकेट कीपिंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। ऑल स्टार्स की ओर से ओपेनिंग बैटिंग करने आए शुभम शुक्ला एवं नित्य शरण सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर समाप्त होने से पहले ही लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया और अपनी टीम को 10 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। इस दौरान शुभम शुक्ला की ओर से आकर्षक छक्के भी देखने मिले। मैच की समाप्ति पर शुभम 18 व नित्य 08 रन के व्यकिगत स्कोर के साथ अविजित रहे।