ख़ैरागढ़ 00 ए.आइ.के.टी. कांग्रेस, जिला केसीजी के नव गठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज दिनांक 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे छुईखदान में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में जिला अध्यक्ष नित्य शरण सिंह ने ए.आइ.के.टी. संगठन की कार्यशैली व विचारधारा पर चर्चा करते हुए विस्तृत जानकारी समस्त पदाधिकारियों के समक्ष रखी। सभी पदाधिकारियों ने बारी बारी से अपना नाम, ग्राम, पदनाम, व्यवसाय एवं पूर्व में कांग्रेस के जिन-जिन पदों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, उसकी विस्तृत जानकारी सभी के समक्ष रखी। सभी पदाधिकारियों के उद्बोधन में एक बात जो खास रही, वह यह के सभी ने पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद स्व. राजा देवव्रत सिंह को स्मरण करते हुए अपने साथ उनके आत्मीय संबंधों की जानकारी दी।
स्व.देवव्रत के विचारों को ले जाएंगे आगे
उद्बोधन के दौरान राजेश चौबे ने स्व. राजा देवव्रत सिंह के विचारधारा को आगे लेकर जाने व पूरी मेहनत से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु सभी से आग्रह किया। इसी दौरान नगर पालिका खैरागढ़ के सभापति श्री सुमित टांडिया ने सदैव राजा साहब के विचारों व कांग्रेस पार्टी के साथ आगे बढ़ने की बात कही। खैरागढ़ शहर कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण दास ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हम कांग्रेस के साथ थे, आज नई जिम्मेदारी मिली है, इसका भी निर्वाहन यथाशक्ति करेंगे। युवा लेख नारायण टंडेकर ने भी अपनी वाणी से सभी को प्रभावित किया।
अलाली यादव के निधन पर जताया शोक
बैठक में संगठन की कार्यशैली, सामाजिक व राजनैतिक दृष्टिकोण तथा भविष्य को लेकर चर्चा की गई। बैठक में छात्र युवा संगठन की अध्यक्ष लक्ष्मी कुम्भकार भी सम्मिलित हो कर अपने अनुभव व विचार साझा किए।
कार्यक्रम का अंत जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष स्व.अलाली राम यादव के दुखद निधन पर उनको स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ये रहे बैठक में शामिल
बैठक में मुखयतः ए.आइ.के.टी जिला अध्यक्ष नित्य शरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण दास, राजेश चौबे, राजा वर्मा, अरशद खान जिला महासचिव धर्मेंद्र यादव, लेखनारायण टांडेकर, अभिनव टंडन व द्वारिका वर्मा जिला सचिव मनभावन व सतीश साहू के साथ ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ (ग्रामीण) टाकेन्द्र वर्मा तथा ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ (शहर) सुमित टांडिया व छात्र युवा संगठन की अध्यक्ष लक्ष्नी कुम्भकार सम्मिलित हुए। साथ ही महासचिव प्रवीण मेश्राम, तरुण चंदेल, जिला प्रवक्ता शुभम चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान कामदेव ओगरे व ब्लॉक अध्यक्ष गंडई सतीश जांगड़े ने अपने निजी कार्यों के चलते बैठक में सम्मिलित न हो पाने व आगे संगठन में साथ मिलकर कार्य करते रहने हेतु आश्वस्त किया।