पंजाब : घटना जालंधर की है जहां ड्यूटी पर तैनात एएसआई मुल्क राज ने लॉक डाउन के दौरान आती हुई कार को रुकने का इशारा किया पर ड्राइवर ने गाड़ी को भगाते हुए एएसआई के ऊपर ही गाड़ी घुसा दी जिससे पुलिसकर्मी गाड़ी की बोनट के ऊपर आ गया और कार ड्राइवर उसे घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें :आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने के जुर्म में पूर्व BJP नेता पकड़ा गया, BJP प्रवक्ता बोले ''हमें बैकग्राउंड का पता नहीं था''
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह कार चला रहे युवक ने एएसआई को कार की बोनट पर ही चढ़ाए हुए कार को 50 - 60 मीटर दूरी तक ले जाता है और उसके बाद ही गाड़ी रोकता है, इस दौरान एएसआई बोनट पर ही लटके रहे, गाड़ी रुकने के बाद पुलिस वालों ने गाड़ी चलाने वाले आरोपी को की पिटाई की कर दी।
देखिये वीडियो :
आरोपी का नाम अनमोल मेहमी बताया जा रहा है जो 20 साल का है उसके पिता परमिंदर कुमार हैं जिनकी इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस की दुकान है इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के ऊपर हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें :महिला का आरोप: विधायक देवेंद्र के भाई धर्मेंद्र ने कहा- ‘मैं अपने खिलाफ लिखने वाले को माफ नहीं करता’
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बेकरी सामान लेने के लिए कार लेकर निकला था लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान चालान से बचने के लिए उसने यह हरकत की।
इस मामले पर पंजाब के DGP ने ट्वीट कर कहा - इस तरह के मामलों में पंजाब पुलिस किसी को नहीं छोड़ेगी,सावधान रहें।
यह भी पढ़ें :रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बंटा देश, Lockdown पर जारी है मंत्रियों की मंत्रणा
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।