लंबे समय से चल रहे मध्यप्रदेश के सियासी ड्रामे के कल समाप्त होने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने फैसले में विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि शुक्रवार को शाम पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट पूर्ण कराए। इसके लिए उन्होंने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने कहा है।
जस्टिस डीवाई चंद्रचूण की बेंच ने पूरी प्रक्रिया की लाइव रिकार्डिंग भी कराने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने कहा है कि बहुमत का फैसला विधायकों के हाथ उठाकर कराया जाए। कोर्ट ने यह भी कहा है कि कल शुक्रवार को विधानसभा की कार्रवाई का एकमात्र एजेंडा बहुमत परीक्षण कराना ही हो। बेंच के दूसरे जस्टिस हेमंत गुप्ता ने कहा है कि अगर बागी विधायक विधानसभा आना चाहें तो कर्नाटक और मध्यप्रदेश के डीजीपी उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएं।