×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

छग : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित, ओलंपिक में पदक जीते तो 2 करोड़

रायपुर। प्रदेश के लिए खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। बेहद गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें पुरस्कार राशि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार ओलिंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य खेल अलंकरण सम्मान समारोह 2018 में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 95 लाख रुपए की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को वितरित की। समारोह मेडिकल कॉलेज परिसर में नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में हुआ।

 

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बड़ी घोषणा की

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ी को सरकार 2 करोड़ रुपए देगी। वहीं ओलंपिक में शामिल होने पर प्रदेश के खिलाड़ी को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। सीएम ने खिलाड़ियों को एक और तोहफा देते हुए उनके दैनिक भत्ते को 100 रु. से बढ़ाकर 350 रुपए करने की घोषणा की। उन्होंने के प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए आग्रह किया कि आगामी नेशनल गेम्स छत्तीसगढ़ में होना है, ऐसे में सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुट जाएं।

इनका हुआ सम्मान

शहीद राजीव पांडे पुरस्कार (3 लाख रु.)

- धर्मेश गोफने (तीरंदाजी), जूही देवांगन व वैंकट गौरव (बैडमिंटन संयुक्त रूप से), वी. जॉनसन सोलोमन (फेंसिंग)।

- नॉन ओलिंपिक - सी. रज्जी फिलीप (रोलबॉल), दीपक कुमार कंवर (सॉफ्टबॉल), आयुषी चौहान (सॉफ्ट टेनिस)।

- पैरालिंपिक - अतुल जायसवाल (तैराकी)।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार (डेढ़ लाख रु.)

- दीक्षा चौधरी (बैडमिंटन), स्वाति साहू (कयाकिंग-केनोइंग), मेघा सिंह (बास्केटबॉल), वेदिका कौशिक (फेंसिंग), यामिनी बनज (कराते), पी. आशीष कुमार (सॉफ्टबॉल)।

- नॉन ओलिंपिक श्रेणी - मोहनी (तैराकी) वीर हनुमान सिंह पुरस्कार कोच एक लाख 50 हजार संजय मिश्रा और आरके मिश्रा (प्रशिक्षक बैडमिंटन)।

 

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार कोच (डेढ़ लाख रु.)

संजय मिश्रा और आरके मिश्रा (बैडमिंटन)।

 

वीर हनुमान पुरस्कार निर्णायक (डेढ़ लाख रु.)

डी. कोंडईया (वुशू)

 

शहीद पंकज विक्रम सम्मान (25 हजार रु.)

भावना रगड़े (वॉलीबॉल), ए. हरिप्रसाद राव (वॉलीबॉल), सरिता यादव (बीच वॉलीबॉल), जिम्मी चंद्राकर (बीच वॉलीबॉल), मेघा श्याम चंद्राकर (टेनीक्वाइट), सी. मोहन कुमार (पावर लिफ्टिंग), ऋचा प्रजापति (बेसबॉल), कल्याणी महापात्रा (फुटबॉल), विमला बरेठ (कबड्डी), सुमन महंत (वुशू), विजय प्रकाश जायसवाल (वुशू), मनसी रौथण (तैराकी), शम्मी पुरषेठ (तैराकी), मोनिका पाढ़ी (कराते), रूपेश दास (कराते), पूजा सिंह (हॉकी, रवि पारिख (हॉकी), ज्योति रानी (जूडो), टी राजेश (बास्केटबॉल), लक्की बाबू मरकाम (वेटलिफ्टिंग), पिंकी साहू (कयाकिंग-केनोइंग), गणेश यदु (कयाकिंग-केनोइंग), भाविका रामटेके (हैंडबॉल), टी. प्रतीक कुमार (नेटबॉल), दिलीप नवरंग (खो-खो), हरिराम (पैरालिंपिक जूडो), उत्तरा नारंग (ह्वीलचेयर फेंसिंग), महेंद्र साहू (ह्वीलचेयर फेंसिंग), राकेश सिन्हा (पैरालिंपिक तैराकी), देवराम पटेल (पैरालिंपिक एथलेटिक्स)।

शहीद विनोद चौबे सम्मान (25 हजार रु.)

पंकज कुमार सतपथी (टेबल टेनिस), मोहम्मद यूसुफ (हैंडबॉल), गजेंद्र यादव (मास्टर एथलेटिक्स), ओमप्रकाश सिंह (वॉलीबॉल), मिताली घोष (बेसबॉल)।

विशेष में इनका भी सम्मान

खेल विभाग ने इस साल विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया। एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले राहुल गुप्ता, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल के 'शेफ द मिशन" विक्रम सिसोदिया एवं ओलंपियन रेणुका यादव के प्रशिक्षक भूषण साव को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के खेल को प्रोत्साहित करने के लिए कोंडागांव ITBP के कमांडेंट एसएस खत्री और प्रधान आरक्षक त्रिलोचन सिंह महतो, राज्य में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बसीर अहमद खान, खेल अधोसंरचना के निर्माण के लिए पुलिस उप-महानिरिक्षक अकबर राम एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी युवाओं को खेलों के प्रशिक्षण एवं आदिवासी युवाओं के खेलों को प्रोत्साहित करने वाली संस्था रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर को भी सम्मानित किया गया।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 09 January 2020 12:18

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.