×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

केंद्रीय जेल में 16 कैदी मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बिच मंगलवार को केंद्रीय जेल रायपुर मे 16 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले है। अभी इनकी जाँच रैपिड टेस्ट से हुई है। जिसके बाद से जेल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। सभी संक्रमित कैदियों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का दोबारा RT-PCR टेस्ट किया जायेगा।

Also read: नगर निगम की टीम ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लखे नगर की एक बड़ी दूध डेरी को किया सील

जेल डीआईजी डॉक्टर के.के गुप्ता के मुताबिक कुछ दिन पहले जेल परिसर में 4 प्रहरी पॉजिटिव आए थे, वो सभी प्रहरी ए-सिंटोमैटिक थे. उस दौरान उन्होंने ड्यूटी की थी। उनके संपर्क में जितने भी लोग आए थे, उनकी लिस्ट तैयार कर कल ही स्वास्थ विभाग की टीम बुलाकर 50 लोगों का रैपिड टेस्ट कराया गया था। जिसमें 16 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें 9 कैदी और 7 विचाराधीन बंदी है।
सभी कोरोना संक्रमित कैदियों को रात में ही मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पॉजिटिव आए कैदियों में किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं है। आगे एहतियात के तौर पर जेल के 85 स्टाफ का टेस्ट कराया जाएगा, क्योंकि ये स्टाफ अलग-अलग जिलों में रहते है। अगर जरूरत पड़ी तो और भी लोगों का टेस्ट कराया जाएगा।

Also read: लॉकडाउन के दौरान शराब बेचने का विरोध, सांसद विजय बघेल ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ किया प्रदर्शन.

उन्होंने आगे बताया कि जेल में रोज 20 से 30 की संख्या में अपराधी आ रहे है। एहतियात के तौर पर सभी को पहले 14 दिन क्वारेंटाइन में रखा जा रहा है, फिर उनको दूसरे बैरक में क्वॉरेंटाइन में रखा जाता है. उसके बाद मेडिकल जांच कर उनको सामान्य जेल में भेज रहे है। आगे और सावधानी रखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की पूरी हिस्ट्री रखी जाएगी वो कहां से आये है, कहां जाएंगे, उस दौरान किस-किस से मुलाकात हुई है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.