राजधानी रायपुर में आज एक लावारिस बोलेरो में 110 किलो गांजा आज़ाद चौक पुलिस द्वारा बरामद किया गया है, वहीं बोलेरो संचालक मौके से फरार हो है पुलिस ने गांजा समेत बोलेरो को जब्त कर लिया है पुलिस अज्ञात बोलेरो मालिक की पता लगाने में जुट गई है, जब्त हुए गांजे की कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुरानी बस्ती सीएसपी मनोज ध्रुव के मुताबिक, कल रात आज़ाद चौक थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक स्थित नूतन राइज मिल के पास लावारिस बुलेरो होने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर जाकर गाड़ी की तलाशी की जिसके अंदर लगभग 110 किलोग्राम गांजा रखा मिला। लावारिस वाहन और गांजे को जब्त कर लिया गया है, फिलहाल आरटीओ के माध्यम से गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है, आस-पास के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे है. इस मामले में आगे और जांच जारी है।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।