×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

एसीबी के क्लर्क ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जुटी जांच में Featured

रायपुर:राजधानी के राजातालाब से एक खुदखुशी का मामला सामने आया है। किराए के मकान में रह रहे एसीबी में क्लर्क के पद पर कार्य कर रहे परशुराम मंडावी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है, मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।
पुलिस का कहना है की यह घटना कल रात करीब 12 बजे के आसपास की है। रात में परशुराम मंडावी बिना खाना खाए सो गया था। रात साढ़े बारह बजे उसका बेटा जब उसे खाना खाने के लिए उठाने आया, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। फिर उसके बेटे ने खिड़की के पास जाकर देखा, तो परशुराम राम का शव फाँसी लटकता देखा।

Also read: BREAKING: कर एक्सीडेंट में हाईकोर्ट जज के बेटे की मौत 

उसकी पत्नी और बेटे ने उसके शव को फंदे से उसे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। उसने प्रेस के तार से फांसी लगाई थी। परशुराम मंडावी ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पता चला है कि वो शराब का आदि भी था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 10 August 2020 14:11

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.