×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

टिकरापारा थाने में सफाईकर्मी की मौत से मचा हंगामा, सड़क हादसे में हुई मौत Featured

रायपुर: सोमवार को राजधानी में ट्रक हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का बताया जा रहा है। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद लोगों ने टिकरापारा थाने का घेराव कर लिया और एफआईआर लिखवाने के दौरान पुलिस पर गाली-गलौज का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लोगों को शांत कराया।

Also read: क्या है सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा ‘Binod’? 

स्वीपर कॉलोनी मठपुरैना निवासी भूपेंद्र सोनी (22) सुबह अपने दो अन्य साथियों के साथ एक बाइक से संतोषी नगर काम पर जा रहा था। सुबह करीब 7 बजे पचपेड़ी नाका के पास पहुंचते ही भिलाई की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भूपेंद्र ट्रक के आगे के पहिये के नीचे आ गया।

Also raed: एसीबी के क्लर्क ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जुटी जांच में 

वहीं अन्य दोनों उसके साथी उछलकर दूर जा गिरे।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ही हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। करीब 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लोगों को समझाइश देकर शांत कराया।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.