00 स्वास्थ्य मेला शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तक़रीबन 280 जरूरतमंद मरीज़ों को दिया निःशुल्क परामर्श
00 शिविर में प्रसुति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजीता आदित्य पारख, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिमेश गांधी व अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य चंदेल ने दी सेवा और मरीज़ों का किया उपचार और दी दवाई
00 शिविर में 110 हितग्राही आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे जिनमें 25 को तुरंत वही बनाकर दिया गया, बाकि लोगों का भी कार्ड पहले से बन जाने की जानकारी दी गयी.
खैरागढ़. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण से प्राप्त निर्देश व आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत इस योजना के बेहतर प्रचार प्रसार को लेकर आयुष्मान पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार 7 अक्टूबर को स्थानीय सिविल अस्पताल खैरागढ़ में विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को सिविल अस्पताल में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक आयोजित स्वास्थ्य मेला शिविर में तक़रीबन 280 जरूरतमंद मरीज़ों ने आकर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श सुविधा का लाभ लिया और उन्हें स्वास्थ्य विभाग से स्टाक में उपलब्ध निःशुल्क जरुरी दवाई भी वितरित की गयी. स्वास्थ्य मेला शिविर में प्रसूति एवं स्त्री रोग से सम्बंधित तक़रीबन 47 मरीज़ों ने विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रंजीता आदित्य पारख से उचित परामर्श ली और जरुरी दवाई प्राप्त की. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिमेश गांधी ने तक़रीबन 54 बच्चों की जांच कर उनके परिजनों को उचित चिकित्सा परामर्श दिया और उन्हें भी जरुरी दवाई उपलब्ध करायी गयी वही अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य चंदेल ने अस्थि रोग से पीड़ित तक़रीबन 60 हितग्राहियों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दी और अस्पताल में उपलब्ध दवाईया भी प्रदान की गयी. इस दौरान शिविर में तक़रीबन 119 लोगों ने सामान्य मौसमी बीमारी की जांच करवायी, उन्हें भी दवाई प्रदान की गयी. इस एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला शिविर को सफल बनाने में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रवीण सिंह परिहार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज वैष्णव, मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रीति वैष्णव, डॉ. दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव, डॉ. हर्षा मुकुंदन, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. आकाश कन्नौजे, लैब टेक्निशियन श्रीमती शेफाली सिंह व कमलेश साहू सहित सिविल अस्पताल स्टॉफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुये सराहनीय योगदान दिया. शिविर में इस दौरान कुल 110 हितग्राहि आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे जिनमें से 25 हितग्राहियों को शिविर में तुरंत आयुष्मान कार्ड बनाकर बेहतर सुविधा प्रदान की गयी वही बाकी बचे कुल 85 हितग्राहियों को उनके आयुष्मान कार्ड के अपडेट होने की जानकारी दी गयी और बताया गया कि उन सभी का भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है और आयुष्मान कार्ड का उपयोग कैसे करते है इसकी विस्तृत जानकारी भी उन्हें दी गयी.