खैरागढ़ 00 नवगठित खैरागढ छुईखदान-गंडई कोसरिया यादव समाज का जिला अध्यक्ष पद का चुनाव 27 नवंबर को संपन्न कराने के निर्णय का सामाजिक जनों ने विरोध किया है। समाज की ओर से अध्यक्ष रामानंद ,महेश यादव कोषाध्यक्ष,अजय यादव उपाध्यक्ष, शंकर यादव सचिव,कन्हिया यादव,लखन यादव, मनीष यादव, राधेश्याम यादव,प्रकाश यादव,सीमा यादव,जितेंद्र यादव ,सूर्यकांत यादव, आनन्द यादव ,गीता यादव , पुष्पा यादव ,कांता यादव ,कैलाश यादव , शंकर यादव , दिलीप यादव ,बिहारी यादव ने कहा कि पूर्व संभागीय अध्यक्ष बोधन यादव व उनके पदाधिकारियों के गठन प्रक्रिया की नगर कोसरिया यादव समाज खैरागढ घोर निन्दा करता है। क्योंकि संभागीय पूर्व अध्यक्ष ने नगर के किसी भी पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष-महिला पदाधिकारी एवं वार्ड के किसी भी व्यक्तियों का सहमति लिए बगैर बोधन यादव की प्रतिष्ठा की लड़ाई के कारण खैरागढ़ यादव समाज में समाज विरोधी कार्य करते हुए अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए समाज को बांटने का कार्य किया जा रहा है। जिसका खैरागढ़ कोसरिया यादव समाज घोर निन्दा करता है। और विरोध करता है
मतदाता सूची जारी किए बिना चुनाव तिथि घोषित
कुछ व्यक्तियों ने किसी प्रकार का मतदाता सूची का प्रकाशन किए बिना चुनाव की तिथि घोषित किया गया है। वह नियम विरुद्ध है। और ना ही किसी प्रकार से चुनाव संचालन समिति का गठन व प्रभारी का नियुक्ति किए बिना चुनाव संपन्न कराये जाने का तिथि तय किया गया है। इस प्रकार समाज का जो तोड़ने व गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। सामाजिक जनों ने ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों व संभागीय पदाधिकारियों पूर्व संभागीय अध्यक्ष के विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए नवगठित जिला के.सी. जी. में निष्पक्ष रूप से जिला कोसरिया यादव समाज का अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराने की मांग की है।
न बैठक हुई,न प्रस्ताव पारित
छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के समस्त प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त जिलाध्यक्ष तथा समाज के समस्त पाली सर्किल पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि नव गठित जिला खैरागढ़ मानपुर तथा राजनांदगांव जिला में कार्यकारणी चुनाव हेतु कोई भी बैठक में प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है। ना ही कोई खैरागढ़ तथा मानपुर पाली सर्किल से सहमती हुआ है। खैरागढ़ के सर्किल अध्यक्षों के द्वारा प्राप्त शिकायत आवेदन के आधार पर तथा स्थानीयों के असहमती को ध्यान में रखकर चुनाव सहमती नहीं बन रहा है। दुर्ग जिलाध्यक्ष चुनाव दिन तिथी तय किया है वह समाजिक दृस्टिकोण से अवैधानिक है क्योंकि कोई भी विचार या निर्णय प्रस्ताव व सहमती के बिना तय नहीं किया जा सकता। प्रदेश संगठन या सम्भागीय संगठन के समस्त पदाधिकारियों के सहमती लिए बिना कोई भी जिला में संगठन गठित करना असवैधानिक तथा नियम विपरीत है।
आगामी आदेश तक चुनाव स्थगित
नवगठित जिला खैरागढ़ व मानपुर जिला में संगठन का गठन कार्य जब तक बैठक में प्रस्ताव पारित न हो जाए तथा सर्व सहमती न बन जाए तब तक के लिए चुनाव कार्य को रद्द किया जाता है तथा आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है। यह चुनाव तिथी व प्रक्रिया प्रस्ताव हीन एवं असहमती तथा संवैधानिक न होने के कारण आगामी आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है। नरेश यादव, जगदीश यादव, संतोश यादव, प्रकाश यादव ,बहल यादव, सुखीराम यादव, किसन यादव ,अशोक यादव ,कमल यादव , धनवा यादव, धन्नु यादव मौजूद रहे।