×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

निसंतान दंपत्तियों के लिए लगेगा निशुल्क शिविर Featured

छुईखदान 00 बुंदेली में नि:संतान दंपतियों के लिए 22 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। पहलाजानी वोमेन्स हॉस्पिटल एवं आई वी एफ सेंटर भिलाई एवं रायपुर और ग्राम पंचायत बुंदेली के सहयोग से आयोजित शिविर में निशुल्क पंजीकरण और निशुल्क परामर्श की व्यवस्था की जा रही है । सुबह 11 बजे से निःसंतान दम्पत्ति इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। नि:संतान रोग विशेषज्ञ डॉ. नमीता चंद्रा निःसंतान दम्पत्तियों को चिकित्सीय परामर्श और नि:संतानता से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचारों के बारे में सुझाव देंगी।वे मरीजों की काउंसिलिंग करेंगी और साथ ही समझाया कि ऐसे दंपति सही प्रक्रिया अपनाकर मातृत्व-पितृत्व सुख प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेंटर में एक छत के नीचे हाई रिस्क पे्रगनेंसी, फुल टर्म नॉर्मल डिलीवरी, एंडोमेट्रियोसिस ट्रीटमेंट एवं सर्जरी, कोलपोस्कोपी और पैप स्मीमर, स्त्री रोग और प्रसूति, स्तन गांठ छांटना, एनेस्थिसियोलॉजी, प्री एवं पोस्ट नेटल केयर सहित अन्य उपचार उपलब्ध हैं। नि:संतान दंपतियों के लिए आधुनिक आईवीएफ सेंटर है। वे यहां समुचित उपचार लेकर घर में शिशु की किलकारियां सुनने का सुख प्राप्त कर सकते हैं।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.