×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

ज्ञापन : पीडब्लूडी के भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन Featured

खैरागढ़ 00 सड़क मरम्मत में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए फर्जीवाडे़ और मामले में कार्रवाई को जानबूझकर लटकाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू की अगुवाई में भाजपा ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप त्वरित रूप से कार्यवाही करने की मांग की है। भाजपा ने इसकी प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोनिवि मंत्री ताम्रध्वज साहू को भेजी है। भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू के साथ ज्ञापन सौंपने पहुँचे जिला महामंत्री रामाधार रजक, विनय देवांगन, ज्ञानदास बंजारे ने मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप लोनिवि के गबन में शामिल ईई ललित तिर्की, एसडीओ संजय जागृत सहित तीन उपअभियंताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।


अधिकारियों को बचाने चल रहा खेल


भाजपा ने कहा कि खैरागढ़ ब्लॉक के सड़क मरम्मत में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ 13 लाख 33 हजार रुपए के फर्जीवाड़ा किए जाने का खुलासा तात्कालीन कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर को सौंपे गए जांच रिपोर्ट में हुआ था। अधिकारियाें पर कार्यवाही होनी थी। इसी दौरान कलेक्टर डा सोनकर के स्थानांतरण हो जाने के बाद से इसमें आरोपित अधिकारियाें को बचाने का खेल शुरू हो गया। नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने 12 मई को मामले में लोनिवि अधिकारियों की उपस्थिति में पुन: मामले की जांच कराए जाने के आदेश संबंधित जांच टीम को दिए गए थे। लेकिन मामले में माह गुजरने के बाद भी न ही किसी प्रकार की जांच प्रक्रिया की गई और न ही मामले मे कार्यवाही आगे बढ़ पाई।


आनन फानन में कराया मरम्मत


भाजपा ने आरोप लगाया की प्रदेश सरकार की आंखो मे धूल झाेंककर मामले मे आरोपी अधिकारियाें को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पहली जांच पूरी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने के चलते लोनिवि अधिकारियों ने अपनी गलती सुधारते गडबड़ी पाए गए सात सड़कों की आधी रात आनन फानन मे मरम्मत भी करवा दी। सरकारी पैसो का दुरूपयोग करते इसमे लापरवाही बरतने के साथ मनमानी कर बड़े रूप मे भ्रष्टाचार किया गया। लेकिन इसके बाद भी शासन प्रशासन अधिकारियो को बचाने जांच मे देरी कर रहा है।


मामले में सड़क की लड़ाई लडे़गी भाजपा


ज्ञापन में भाजपा ने कहा कि सड़क मरम्मत फर्जीवाड़ा में सम्मिलित अधिकारियों के खिलाफ किसी प्रकार की जांच उपरांत कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो जिला भाजपा खैरागढ़ द्वारा इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सड़क के लड़ाई लड़कर सड़क में हुए भ्रष्टाचार को जनता के सामने उजागर करेंगी । जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने भ्रष्ठ अधिकारियों के खिलाफ तत्काल जांच कराकर उचित कार्यवाही करने की मांग करते कहा कि कार्यवाही नहीं होने पर भाजपा द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.